फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlemania 35: रॉलिंस ने चौंकाया, लेसनर को हराकर बने नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन

Mon, 08 Apr 2019 02:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सेथ रॉलिंस - फोटो : social media
WWE के खास इवेंट रेसलमेनिया के 35वें सीजन में इस बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप में नए चैंपियन नजर आए।

सबसे बड़ा उलटफेर यूनिवर्सल चैंपियनशिप में देखने को मिला जब सेथ रोलिंस ने ब्रॉक लेसनर को हराकर उनका खिताब उनसे छीन लिया। वह पहली बार इस बेल्ट को जीतने में कामयाब रहे हैं। शुरुआत में लेसनर की देखकर लगा कि वह आसानी से मुकाबला जीत जाएंगे और खिताब का बचाव कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

2 of 7
कोफ़ी - फोटो : social media
WWE चैंपियनशिप मैच में कॉफी किंग्सटन ने डेनियल ब्रायन को हराकर यह बेल्ट पहली बार अपने नाम की। यह मैच कॉफी के करियर का सबसे बड़ा मैच था। मैच जीतने के बाद रिंग के अंदर अपने परिवार के साथ कोफी ने जमकर इस जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

3 of 7
सामोआ जो - फोटो : social media
यूएस चैंपियनशिप मैच में समोआ जो ने रे मिस्टीरियो को मात देकर खिताब पर कब्जा किया। ये मैच ज्यादा देर नहीं चला और समोआ जो ने कोकिना क्लच लगाकर ये मैच जीत लिया।

4 of 7
ट्रिपल एच - फोटो : social media
नो होल्ड्स बार्ड मैच में ट्रिपल-एच ने बतिस्ता को हराया। हालांकि अंत तक दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा लेकिन ट्रिपल-एच ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

5 of 7
कर्ट एंगल - फोटो : social media
हॉल ऑफ फेम में शामिल कर्ट एंगल को निराशा हाथ लगी। कर्ट अपने फेयरवेल मैच में  बैरन कोर्बिन से हारे।
विज्ञापन

6 of 7
फिन बेलर - फोटो : social media
इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप में फिन बैलर ने बॉबी लेस्ली को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोमन रेन्स - फोटो : social media
इमोशनल शो डाउन मैच में रोमन रेन्स ने ड्रयू मैकइंटायर को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें