फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट नहीं दुनिया के 10 ऐसे खेल, जिन्हें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Sun, 12 Jun 2016 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
जिम्नास्टिक - फोटो : getty images
खेलना लगभग सभी को पसंद होता है और खेलों में कुछ खेल बहुत आसान माने जाते हैं तो कई खेल ऐसे हैं जिन्हें खेलना तो दूर की बात देख कर ही इंसान के होश उड़ जाएं। भारत में क्रिकेट का खुमार लोगों पर छाया रहता है लेकिन क्रिकेट के अलावा और भी कई खेल ऐसे हैं जिन्हें भारत सहित पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। क्या आपको पता है कि दुनिया में 10 खेल ऐसे हैं जिन्हें खेलना सबसे मुश्किल माना जाता है। आइए हम आपको बताते हैं वो 10 खेल कौन से हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट तो बच्चों का खेल है, लेकिन इन खेलों में छूट जाएंगे पसीने

2 of 11
फॉर्मुला कार रेस - फोटो : getty images
फॉर्मुला वन कार रेसिंग- दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में पहला नंबर है फॉर्मुला वन कार रेसिंग है। यह मुश्किल तो है ही साथ ही जानलेवा भी है। फॉर्मुला वन कार रेसिंग में ध्यान हटते ही कार पलटने का जोखिम रहता है।
विज्ञापन

3 of 11
केज फाइटिंग - फोटो : getty images
एमएमए केज फाइटिंग- मिक्सड मार्शल आर्ट्स फ्रीस्टाइल रेस्लिंग और बॉक्सिंग जाल में लड़ी जाती है। इस खेल में दो खिलाड़ियों को लोहे के बने जाल में लड़ना होता है। आप ने कई फिल्मों में हीरो को यह लड़ाई लड़ते देखा होगा।

क्रिकेट तो बच्चों का खेल है, लेकिन इन खेलों में छूट जाएंगे पसीने

4 of 11
पैरालिंपिक - फोटो : getty images
पैरालिंपिक- इंसान की अगर टांगें सलामत हों तो वह खूब तेज दौड़ सकता है लेकन सोचिए जिसकी टांगें नहीं हैं। पैरालिंपक में दौड़ना अपने आप में बड़ी होती है क्योंकि यहां हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी कृत्रिम अंगो के सहारे ही मैदान में आते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
केनोइंग - फोटो : getty images
केनोइंग- पानी पर खेलना रोमांचक तो है लेकिन काफी मुश्किल भी, पानी पर खेले जाने वाले इस गेम को केनोइंग कहा जाता है। केनोइंग में पतवारों से बोट को चलाना होता है। इसमें शरीर का संतुलन बनाने बड़ी बात मानी जाती है।
विज्ञापन

क्रिकेट तो बच्चों का खेल है, लेकिन इन खेलों में छूट जाएंगे पसीने

6 of 11
जिम्नास्टिक - फोटो : getty images
जिम्नास्टिक- जिम्नास्टिक खेल बहुत आकर्षण का केंद्र रहता है। इसमें शरीर को बहुत लचीला बनाना पड़ता है ताकि आप शरीर को सही से मोड़ सकें, आसानी से उछल सकें।
विज्ञापन

क्रिकेट तो बच्चों का खेल है, लेकिन इन खेलों में छूट जाएंगे पसीने

7 of 11
टेनिस - फोटो : getty images
टेनिस- टेनिस में मानसिक और शारीरिक मजबूती तो चाहिए ही साथ ही इस खेल में स्टामिना की भी बहुत आवश्यकता होती है। 

8 of 11
- फोटो : getty images
रग्बी- रग्बी में एक बॉल को लेकर भागना होता है और उस खिलाड़ी के पीछे अन्य खिलाड़ भागते हैं। क्रिकेट में रन बनाना जितना आसान है रग्बी खेलना उतना ही मुश्किल।

9 of 11
मैराथन - फोटो : getty images
मैराथन- में दौड़ना देखने में तो बहुत आसान लगता है लेकिन कई किलोमीटर लगातार दौड़ते रहने में पसीने छूट जाते हैं। इस खेल में वही टिका रहता है जिसमें ज्यादा स्टामिना होती है।

10 of 11
फुटबॉल - फोटो : getty images
फुटबॉल- फुटबॉल पूरे विश्व में धनी खेलों में गिना जाता है यह खेल काफी मेहनत का है क्योंकि इसमें खिलाड़ी एक जगह खड़ा नहीं रह सकता। दोनों टीमें गोल करने के लिए लगातार दौड़ती रहती हैं। क्रिकेट में थोड़ा सुकून मिल जाता है एक खिलाड़ी खेलता है दूसरा खिलाड़ी खड़ा देखता रहता है।
विज्ञापन

11 of 11
गोल्फ - फोटो : getty images
गोल्फ- गोल्फ में हर कोई टाइगर वुड्स नहीं होता है यह खेल देखने में बहुत बोर लगता है। लेकिन खेलने में उतना ही रोचक भी है। गोल्फ खेलने के लिए काफी धैर्य की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें