फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाबले के वो अंतिम 10 सेकंड्स जिनमें साक्षी ने मारी बाजी

Thu, 18 Aug 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक के 12वें दिन साक्षी मलिक ने खराब शुरुआत बावजूद भारत की लाज बचाई और जीत लिया पदक। आखिर के 10 सेकेंडस में साक्षी पूरे मैच की काया पलट दी और भारत को पदक दिला दिया।    
विज्ञापन

वो दस सेकंड्स जिनमें साक्षी ने बाजी मारी

2 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
23 साल की साक्षी ने रेपचेज राउंड में किर्गिस्तान की एसेलू टिनीबोकोवा को 8-5 से हराकर भारत को ओलंपिक पदक का तोहफा दे दिया। कांस्य पदक मुकाबले में पहले राउंड में एक समय साक्षी 0-5 से पिछड़ रही थी लेकिन हरियाणा की बेटी ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए आखिरी दस सेकंड्स में बाजी ही पलट दी।   
विज्ञापन

वो दस सेकंड्स जिनमें साक्षी ने बाजी मारी

3 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
रेपचेज में साक्षी ने मंगोलिया की ओरखोन को 12-3 से पराजित कर पदक के लिए दस्तक दी। 

वो दस सेकंड्स जिनमें साक्षी ने बाजी मारी

4 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
साक्षी मलिक ने सुबह अपने अभियान की शुरुआत स्वीडन की जोहाना मैटसन को 5-4 से पराजित कर शानदार ढंग से की। हालांकि एक समय साक्षी 0-4 से पिछड़ रही थीं। 
विज्ञापन

वो दस सेकंड्स जिनमें साक्षी ने बाजी मारी

5 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
प्री क्वार्टर फाइनल में साक्षी की मालडोवा की चेरडिवारा से टक्कर थी। मालडोवा की रेसलर ने शुरुआत में ही तीन अंक जुटाकर बढ़त बना ली थी लेकिन साक्षी ने दूसरे राउंड में बेहतरीन दांव लगाते हुए प्रतिद्वंद्वी को बेहतरीन अंदाज में गिराते हुए चार अंक बटोर लिए। 
विज्ञापन

वो दस सेकंड्स जिनमें साक्षी ने बाजी मारी

6 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
दो साल पहले ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली साक्षी ने 58 किलो भारवर्ग में सुबह दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन रूस की वेलेरियो कोबलोवा के खिलाफ उन्हें 2-9 से हार का सामना करना पड़ गया था। लेकिन रूसी पहलवान के फाइनल में पहुंचने से साक्षी को रेपचेज में मौका मिला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वो दस सेकंड्स जिनमें साक्षी ने बाजी मारी

7 of 7
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
इसी के साथ आखिरकार बुधवार को रियो में वो खुशखबरी मिल ही गई जिसका सवा सौ करोड़ भारतीयों को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक (58 किग्रा. भारवर्ग) ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर न केवल रियो में भारत का पदक का सूखा समाप्त किया बल्कि नया इतिहास भी रच दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें