रियो ओलंपिक का रंगारंग और भव्य कायर्क्रम के साथ ही आगाज हो गया। आपको इन 7 चीजों के लिए 31वां ओलंपिक जरूर देखना चाहिए।
विज्ञापन
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
2 of 8
- फोटो : Getty Images
ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल्ड सहित कुल 22 पदक अपने नाम करने वाले 31 वर्षीय अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स अपने पांचवें और आखिरी ओलंपिक में उतरेंगे। उनके प्रदर्शन पर निश्चित तौर पर सभी की निगाहें होंगी। यह देखना होगा कि वह अपने गोल्ड सहित कुल पदकों की संख्या कहां तक पहुंचा पाता है।
विज्ञापन
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
3 of 8
- फोटो : Getty Images
जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट इस बार भी पूरे फॉर्म में हैं और जलवा देखने को बेताब हैं। वह बीजिंग के बाद लंदन ओलंपिक में 3-3 गोल्ड जीत चुके हैं। रियो में ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले 12 अगस्त से शुरू होंगे। ऐसे में सौ मीटर की रेस में बोल्ट का जलवा प्रशंसकों को 14 अगस्त को देखने को मिलेगा, जिसका सभी लोग सांसें रोके अभी से इंतजार कर रहे हैं।
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
4 of 8
लिएंडर पेस
- फोटो : getty
लिएंडर पेस जो ओलंपिक खेलों में भारत के इतिहास पुरुष बन चुके हैं। वह रिकॉर्ड सातवीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारत के पहले एथलीट हो गए हैं। वह 1996 में देश को टेनिस के एकल से कांस्य पदक दिला चुके हैं और अब इस बार उनसे पुरुष युगल से रोहन बोपन्ना के साथ एक और पदक की आस है।
विज्ञापन
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
5 of 8
साइना नेहवाल
- फोटो : facebook
योगेश्वर दत्त और साइना नेहवाल ये दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पिछले ओलंपिक (लंदन) में देश के लिए पदक जीता था और इस बार भी वे बड़े पदक के दावेदार हैं।
विज्ञापन
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
6 of 8
- फोटो : file photo
भारतीय हॉकी टीम जिसने 2 साल पहले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही रियो ओलंपिक का टिकट कटाया था लंबे समय बाद ओलंपिक में पदक के दावेदारों में दिख रही है। भारत ने 1980 के बाद से हॉकी से कोई पदक नहीं जीता है।
विज्ञापन
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
7 of 8
Rio 2016
- फोटो : Getty
आईओसी ने दुनिया भर के शरणार्थियों को उम्मीद का संदेश देने के लिए इस बार एक शरणार्थियों की टीम को भी ओलंपिक में उतारने का फैसला किया है। इस टीम में 10 सदस्य हैं जिनमें 18 साल की सीरियाई तैराक यूसरा मारदिनी भी शामिल हैं, जिन्हें कुछ महीने पहले तैरकर अपनी जान बचानी पड़ी थी।
हो गया 31वें ओलंपिक का आगाज, आप क्यों देखें इसे ये रहे 7 बड़े कारण
8 of 8
- फोटो : demo pics
रियो ओलंपिक की सुरक्षा में किसी तरह की कोई कोताही न हो इसके लिए 85,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, यह संख्या लंदन ओलंपिक के सुरक्षाकर्मियों से दोगुनी है। आतंकी हमलों के डर और जीका वायरस के खौफ को देखते हुए सभी की नजर खेलों के इस महाकुंभ पर लगी हुई है।