काइल जेमिसन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑकलैंड में जन्मे जेमिसन ने ऑकलैंड, कैंटरबरी और न्यूजीलैंड अंडर-19 की टीम के लिए क्रिकेट खेला है। उन्होंने अभी तक 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 72 विकेट लिए हैं। वहीं 26 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 25 विकेट दर्ज हैं। भारत ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की ओर से खेलनते हुए उन्होंने तीन मैचों में छह विकेट चटकाए थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए शामिल किया गया है। कैंटरबरी के लिए खेलते हुए जेमिसन ने ईडन पार्क के मैदान पर सिर्फ सात रन देकर छह विकेट लिए थे। यह टी-20 में किसी न्यूजीलैंड के गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।