फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की कमाई आई सामने, फोर्ब्स की अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र क्रिकेटर

Wed, 12 Jun 2019 08:46 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने जबरदस्त खेल से दुनिया में छाए ही रहते ही, लेकिन अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। विश्व के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली का नाम मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीटों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे साल शीर्ष सौ खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र क्रिकेटर और भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि इस बार उन्हें 16 स्थान का नुकसान हुआ है और वह फिसलकर 100 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : pti
पिछले साल वह 83वें स्थान पर थे। इस बार उनकी कुल कमाई 25 मिलियन (करीब 1.73 अरब रुपये) हैं। इनमें से उन्हें सैलेरी से करीब 27.75 करोड़ और करार और विज्ञापन से 1.45 अरब की कमाई होती है। वह 2017 में 89वें नंबर पर थे।

4 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली की पिछले साल की कमाई 100.72 करोड़ रुपए थी। वहीं जून 2018 से लेकर जून 2019 तक उनकी कमाई 7 करोड़ रु. (10 लाख डॉलर) बढ़कर 173.5 करोड़ रुपए (2.5 करोड़ डॉलर) पहुंच गई। इसके बावजूद वे पिछली बार के 83वें स्थान से 100वें स्थान पर पहुंच गए। कप्तान की ज्यादातर कमाई विज्ञापन अनुबंधों से हुई है। 
विज्ञापन

5 of 6
एम एस धोनी-सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media
भारत में क्रिकेट खिलाड़ियो की कमाई की बात करे तो, एमएस धोनी दूसरे और सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए पांच साल से अधिक हो चुका है, लेकिन वह अब भी कमाई के मामले में वह टॉप तीन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लियोनेल मेसी - फोटो : Social media
खिलाड़ी देश खेल कमाई (करोड़ रु. में)
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना फुटबॉल 881.72
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल फुटबॉल 756.35
नेमार ब्राजील फुटबॉल 728.64
कनेलो अल्वारेज मेक्सिको बॉक्सिंग 652.31
रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड टेनिस 648.21
रसेल विल्सन अमेरिका अमेरिकन फुटबॉल 621.15
ऐरन रॉजर्स अमेरिका अमेरिकन फुटबॉल 619.83
लेब्रॉन जेम्स अमेरिका बास्केटबॉल 617.74
स्टीफन करी अमेरिका बास्केटबॉल 553.89
केविन डुरंट अमेरिका बास्केटबॉल 453.94
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें