sushil kumar
यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी पहलवान को अपना आदर्श मानती हैं, विनेश ने ना में जवाब दिया। हालांकि विनेश ने कहा कि सुशील कुमार के साथ बातचीत का उन पर सकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा, ''मैं सुशील को काफी ध्यान से सुनती हूं। वह जो भी सलाह देते हैं, मैं उस पर ध्यान देती हूं। 2014 में जब मैंने इंचिओन (एशियाई खेल) में कांस्य जीता था, उन्होंने कहा था 'चिंता मत करो, जो होता है अच्छे के लिए होता है। शायद तुम्हारे लिए आगे इससे कुछ बड़ा हो।' मुझे उनकी यह बात हमेशा याद रहती है।''