vinesh phogat
इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवीर को अंगूठी पहनाई थी। रात करीब 10 बजे तिरंगा ओढ़े विनेश हवाई अड्डे से जब बाहरी निकलीं तो वहां उनके गांव से काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया था। हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई थी।