फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला शतरंज खिलाड़ी ने छुए पैर तो शर्माए ग्रैंडमास्टर कार्लसन, देखें उनकी दिल जीत लेने वाली प्रतिक्रिया

Mon, 18 Nov 2024 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकता

सार

मुखर्जी ने जैसे ही कार्लसन से हाथ मिलाया और फिर उनके पैर छुए, वहां मौजूद लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया। कार्लसन भी काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
1 of 3
ब्रिस्टी ने कार्लसन के पैर छुए - फोटो : Twitter
भारत में खेल एक भावना है। खेलों से भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी मिलती है। कुछ ऐसी ही झलक कोलकाता में जारी एक शतरंज प्रतियोगिता में भी देखने को मिली। जैसे ही दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी नॉर्वे मैग्नस कार्लसन भारत की ब्रिस्टी मुखर्जी को विजेता की ट्रॉफी सौंपने लगे तो आश्चर्यजनक घटना सामने आई। दरअसल, ब्रिस्टी ने टाटा स्टील शतरंज इंडिया फेस्टिवल 2024 में 7/7 स्कोर के साथ ऑल इंडिया महिला रैपिड इवेंट (इवेंट B) जीता था। कार्लसन ने उन्हें जैसे ही प्रतिष्ठित ट्रॉफी सौंपी, ब्रिस्टी ने उनके पैर छुए। कार्लसन को पहले कुछ समझ नहीं आया और खिलाड़ी को पैर छूकर आशीर्वाद लेते देख उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। इस पर उनकी प्रतिक्रिया दिल जीत लेने वाली थी। कार्लसन पहले तो मुस्कुराए और फिर शर्माने लगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
विज्ञापन

2 of 3
कार्लसन की प्रतिक्रिया - फोटो : Twitter
टाटा स्टील शतरंज इंडिया फेस्टिवल 2024 में ऑल इंडिया महिला रैपिड इवेंट (इवेंट बी) जीतने वाली ब्रिस्टी मुखर्जी ने खेल के दिग्गज कार्लसन से आशीर्वाद लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इससे पहले उन्होंने विश्वनाथन आनंद से मिलने के बाद भी ऐसा ही किया था, जो समापन समारोह में मौजूद थे। मुखर्जी ने जैसे ही कार्लसन से हाथ मिलाया और फिर उनके पैर छुए, वहां मौजूद लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया। कार्लसन भी काफी खुश दिखे। वीडियो नीचे देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मैग्नस कार्लसन - फोटो : PTI
इवेंट के बाद कार्लसन ने कहा, 'कोलकाता में खेलना निश्चित रूप से मजेदार अनुभव रहा। पिछले कुछ वर्षों में मेरे कार्यक्रम में कोलकाता में इस टूर्नामेंट को खेलना फिट नहीं बैठा था। लेकिन भारतीय सरजमीं पर इन युवाओं के खिलाफ खेलना वास्तव में अच्छा है। मुझे खुशी है कि मैं अब भी अच्छा खेल सकता हूं।' यह जानते हुए कि मैग्नस कार्लसन इस कार्यक्रम में आएंगे, सैकड़ों शतरंज फैंस कोलकाता के धोनो धान्यो सभागार में वैश्विक आइकन की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। कई फैंस तो सभागार में सीढ़ियों पर बैठकर मंच पर मौजूद कार्लसन की झलक ली। कार्लसन को इवेंट के बाहर भी फैंस ने घेर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें