माइक टायसन और जेक पॉल
- फोटो : Twitter
टायसन ने कहा कि वह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जून में मौत के नजदीक थे। हालांकि, उन्होंने उससे लड़ाई की और आखिरी बार रिंग में वापसी का जुनून बनाया। उन्होंने कहा कि यह केवल लड़ने के लिए और रिंग में उतरने के लिए परेशानियों पर मेरी एक जीत थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जुलाई में होने वाली थी, लेकिन उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा था। मियामी से लॉस एंजिलिस तक की फ्लाइट में उन्हें खून की उल्टी हुई थी। स्वास्थ्य समस्या होने के बावजूद उन्होंने अब रिंग में वापसी की।