WWE दुनिया का सबसे बड़ा रेसलिंग शो है और जॉन सीना इसके सुपरस्टार रहे हैं। वैसे तो इसमें काफी हद तक चीजें पहले से तय होती है, मतलब शो की स्टोरीलाइन के अनुसार सेट होती हैं। जॉन सीना एक ऐसा नाम है, जिसके खिलाफ रिंग में उतरकर कई पहलवान सुपरस्टार बन गए। पिछले कई सालों में WWE ने ऐसी कई तकनीक अपनाई, जिससे सीना के जरिए दूसरे रेसलर का नाम बनवाया जाए। 16 बार के पूर्व WWE चैंपियन अब रिंग में कम ही नजर आते हैं, लेकिन उनके करियर में ऐसे कई पल रहे हैं, जब उन्हें रिंग या उसके बाहर दूसरे सुपरस्टार्स के हाथों मार खानी पड़ी।