जॉन सीना WWE के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। एक ‘रैप स्टार’ के कैरेक्टर से मशहूर हुए सीना 15 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। बिजनेस और पैसों में सीना की सफलता देखते हुए कंपनी ने हमेशा उनके चेहरे को भुनाया है और कभी उन्हें ‘हील’ नहीं बनाया गया। हालांकि सबसे ‘साफ’ छवि वाले इस सुपरस्टार से जुड़ी कुछ बातें WWE फैंस के जेहन से हटाना चाहता है।
विज्ञापन
तो क्या एडल्ट स्टार के साथ भी था जॉन सीना का रिश्ता!
2 of 7
जॉन सीना
- फोटो : WWE
जॉन सीना का पहला कैरेक्टर – प्रोटोटाइप
यदि जॉन सीना WWE में अपने सबसे पहले कैरेक्टर के साथ आगे बढ़ते, तो कब के दरकिनार हो चुके होते। उनका शुरुआती किरदार आधा रोबोट और आधा इंसान का था, जिसे प्रोटोटाइप कहा जाता है। हालांकि सीना और WWE जल्द ही इस बात को भांप गए और उनका किरदार एक रैप स्टार के रूप में बदल दिया गया। उसके बाद जो हुआ वो इतिहास ही है।
विज्ञापन
तो क्या एडल्ट स्टार के साथ भी था जॉन सीना का रिश्ता!
3 of 7
जॉन सीना
- फोटो : WWE
जॉन सीना भी धाराशायी हो चुके हैं
रिंग में किसी से भी हार न मानने वाले सुपरस्टार जॉन सीना भी धाराशायी हो चुके हैं। रैंप से चलकर रिंग की तरफ बढ़ रहे सीना पर किसी दूसरे रेसलर ने हमला नहीं किया। सीना खाने में मिलावट (फूड पोइजनिंग) के चलते गिर पड़े। हालांकि यह घटना किसी प्रसारित होने वाले शो की नहीं थी, इस वजह से ज्यादा लोग इसके बारे में नहीं जान पाए।
तो क्या एडल्ट स्टार के साथ भी था जॉन सीना का रिश्ता!
4 of 7
जॉन सीना
- फोटो : getty
जॉन सीना ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व पति से हार चुके हैं
जॉन सीना ने कर्ट एंगल, ब्रॉक लेसनर, ट्रिपल एच, द रॉक समेत कई बड़े दिग्गजों को मात दी है। मगर वो ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व पति केविन फेडलरीन से हार चुके हैं। एक वक्त कई सेलेब्रिटी अपनी फिल्मों को प्रमोट करने WWE आते थे। उस दौर में कविन फेडरलीन भी WWE में आए। उनके और जॉन सीना के बीच तनातनी एक मैच के रूप में देखी गई। अंत में बाहरी दखल के चलते सीना हार गए और केविन की जीत हुई।
विज्ञापन
तो क्या एडल्ट स्टार के साथ भी था जॉन सीना का रिश्ता!
5 of 7
जॉन सीना
- फोटो : Youtube
सीना स्टेफनी मैकमेन के साथ ‘अश्लीलता’ दिखा चुके हैं
साफ सुथरी और ईमानदार छवि के धनी जॉन सीना भी ऑन-स्क्रीन ‘अश्लीलता’ दिखा चुके हैं। 2003 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में उन्होंने WWE के चेयरमैन विंस मैकमेन की बेटी स्टेफनी मैकमेन के साथ अश्लील हरकत की। हालांकि ऐसा करने के लिए खुद स्टेफनी ने ही उनसे कहा था। मगर उस वक्त फैंस को यह समझ में नहीं आया कि ऐसा किया ही क्यों गया था।
विज्ञापन
तो क्या एडल्ट स्टार के साथ भी था जॉन सीना का रिश्ता!
6 of 7
जॉन सीना
चीटिंग के आरोप के बाद हुआ तलाक
जॉन सीना ने 2009 में अपनी स्कूल की गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ हबरड्यू के साथ शादी की थी, मगर दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया। यह तलाक एक तरीके से पब्लिक मंच तक पहुंचा और सीना की निजी जिंदगी में उथल-पुथल हो गई। एलिजाबेथ ने आरोप लगाया कि सीना के एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के अलावा कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। केंड्रा के अलावा WWE में ही जॉन सीना का नाम केली केली, एजे ली और मिकी जेम्स के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल वो WWE स्टार निकी बेला को डेट कर रहे हैं।
तो क्या एडल्ट स्टार के साथ भी था जॉन सीना का रिश्ता!
7 of 7
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : getty
एडल्ट स्टार के साथ था अफेयर!
एक टीवी इंटरव्यू में जॉन सीना ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई राज खोले थे। WWE का बस चले तो वो इस इंटरव्यू की सभी यादों को मिटा दे। इस इंटरव्यू में जॉन सीना ने स्टेरॉयड, शराब और अपनी सेक्स लाइफ को लेकर खुलासे किए थे। इसके अलावा खबरें यह भी आई थीं कि सीना ने एडल्ट फिल्म स्टार केंड्रा लस्ट को डेट किया था।