दुनिया से सबसे महंगे घरों में शुमार अंबानी परिवार का ‘एंटीलिया’ दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र है। बिजनेस डील और शाही लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरने वाला यह आलीशान घर अब एक नई वजह से चर्चाओं में शामिल होने जा रहा है।
विज्ञापन
अंबानी के घर में होगा कबड्डी टीम के मालिक का रिसेप्शन, नीता खुद कर रही तैयारी
2 of 7
एंटिलिया
- फोटो : Social Media
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने घर में एक रिसेप्शन पार्टी की तैयारियों में जुटी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि इस पॉश बंगले में किसी के लिए रिसेप्शन की पार्टी रखी जा रही हो।
विज्ञापन
अंबानी के घर में होगा कबड्डी टीम के मालिक का रिसेप्शन, नीता खुद कर रही तैयारी
3 of 7
नीता अंबानी
- फोटो : Ontopof
इस बार नीता अंबानी प्रो कबड्डी लीग की टीम पटना पाइरेट्स के मालिक राजेश शाह के बेटे कौस्तुभ शाह के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाली हैं। इससे पहले नीता ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा और हरभजन सिंह के लिए भी रिसेप्शन का आयोजन कर चुकी हैं।
अंबानी के घर में होगा कबड्डी टीम के मालिक का रिसेप्शन, नीता खुद कर रही तैयारी
4 of 7
नीता अंबानी
- फोटो : getty
खबरों के मुताबिक नीता अंबानी खुद ही इस भव्य और हाई प्रोफाइल पार्टी के लिए तैयारियों में जुटी हैं। श्री मुकुंद ग्रुप के चेयरमैन राजेश शाह के बेटे कौस्तुभ ब्रिटेन की मशहूर मॉडल राधा ब्रह्मभट्ट से शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
अंबानी के घर में होगा कबड्डी टीम के मालिक का रिसेप्शन, नीता खुद कर रही तैयारी
5 of 7
कौस्तभ और राधा
- फोटो : getty
राधा ने मिस इंडिया-ब्रिटेन का खिताब अपने नाम किया है। वो फेमिना मिस इंडिया में भी भाग ले चुकी है। इसके बाद वो लंदन चली गईं। वहीं कौस्तुभ शाह दो बार की प्रो-कबड्डी लीग की विजेता टीम पटना पाइरेट्स के मालिक है।
विज्ञापन
अंबानी के घर में होगा कबड्डी टीम के मालिक का रिसेप्शन, नीता खुद कर रही तैयारी
6 of 7
नीता अंबानी
- फोटो : getty
बताया जा रहा है कि राजेश शाह और मुकेश अंबानी करीबी दोस्त हैं। इसी वजह से नीता अंबानी इस रिसेप्शन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हैं। उदयपुर में शादी के बाद अंबानी परिवार एंटीलिया में नए कपल के लिए पार्टी का आयोजन कर रहा है।
अंबानी के घर में होगा कबड्डी टीम के मालिक का रिसेप्शन, नीता खुद कर रही तैयारी
7 of 7
एंटिलिया
- फोटो : getty
इस रिसेप्शन में बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। साथ ही फिल्म और राजनीति के कई बड़े नाम इस पार्टी में अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। इसके अलावा पटना की पूरी टीम और कई खिलाड़ियों को भी न्यौता भेजा जाएगा।