फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE में इन 5 रेसलर्स ने अपने बॉस को जमकर पीटा

Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
विंस मैकमेन - फोटो : WWE
जहां कई लोग अपने बॉस के साथ बहस करने में भी डरते हैं, वहीं WWE ने कई बार अपनी स्टोरीलाइन में रेसलर्स और उनके मालिक विंस मैकमेन को शामिल किया है। 70 की उम्र पार कर चुके विंस खुद को कई बार रिंग में उतार चुके हैं। कई बार वो जीते भी हैं, मगर कई बार विंस को हार का भी मुंह देखना पड़ा। आइए जानते हैं उन WWE स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने बॉस को रिंग में मात दी है:
 
विज्ञापन

2 of 10
ट्रिपल एच - फोटो : getty
ट्रिपल एच
रिश्ते में विंस मैकमेन के दामाद ट्रिपल ने ही विंस को पहली हार दी थी। 12 दिसंबर 1999 को ‘नो होल्ड्स बार्ड’ मैच में ट्रिपल एच ने विंस को पहली दफा पिन किया था।
विज्ञापन

3 of 10
शेन मैकमेन - फोटो : WWE
शेन मैकमेन
WWE चेयरमेन के बेटे शेन ने भी अपने पिता को हराया है। रेसलमेनिया 17 की स्ट्रीट फाइट में स्पेशल रेफरी थे मिक फोली। तमाम उतार चढ़ावों के बाद शेन ने अपने पिता को पिन कर उन्हें हराया।

4 of 10
हल्क होगन - फोटो : getty
हल्क होगन
WWE लीजेंड हल्क होगन ने भी चेयरमैन को मात दी है। 2003 के रेसलमेनिया में होगन ने विंस को स्ट्रीट फाइट में हराया। खून से लथपथ दोनो रेसलर्स ने जीत की तमाम कोशिश की, मगर अंत में होगन जीत कर निकले।
विज्ञापन

5 of 10
जॉन सीना - फोटो : getty
जॉन सीना
हालांकि सीना ने सीधे तरीके से विंस को नहीं हराया। इस मैच का नतीजा डिस्क्वालिफिकेशन से निकला। इसके बाद विंस और ट्रिपल एच ने सीना की जमकर पिटाई की। सीना के साथ शॉन माइकल रिंग के बाहर बंधे थे और उनकी मदद न कर सके।
विज्ञापन

6 of 10
शॉन माइकल्स - फोटो : getty
शॉन माइकल्स
‘मिस्टर रेसलमेनिया’ शॉन माइकल्स ने भी WWE चेयरमैन को हार का स्वाद चखाया है। रेसलमेनिया 22 के ‘नो होल्ड्स बार्ड’ मैच में माइकल्स ने विंस को पिन किया था। शेन मैकमेन की इंटरफेयरेंस के बावजूद माइकल्स ये मैच जीत गए।
विज्ञापन

7 of 10
बॉबी लेशली - फोटो : getty
बॉबी लेशली
2007 में बॉबी लेशली ने WWE के चेयरमैन विंस मैकमेन को मात दी। लेशली WWE काफी आगे तक जा सकते थे, मगर विंस के विरोध में उतरने के कारण लेशली को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मैच में जीत के बाद लेशली ECW बेल्ट के विजेता बने।

8 of 10
हॉर्न्सवॉग्ल - फोटो : WWE
हॉर्न्सवॉग्ल
WWE की स्टोरीलाइन में उनकी ‘नाजायज’ संतान बनकर उभरे हॉर्न्सवॉग्ल ने भी अपने ‘पिता’ को हराया है। हालांकि यह स्टोरीलाइन पूरी तरह फ्लॉप रहा, मगर इस नो डिस्क्वालिफेशन मैच में हॉर्न्सवॉग्ल की जीत हुई।

9 of 10
रिक फ्लेयर - फोटो : getty
रिक फ्लेयर
WWE में सबसे बड़े लीजेंड की लिस्ट में शामिल रिक फ्लेयर ने भी विंस मैकमेन को हराया है। उम्र की ढलान पर पहुंच चुके दोनों ही स्टार्स ने इस स्ट्रीट फाइट में काफी जौहर दिखाए, मगर रिक फ्लेयर ने विंस को पिन कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

10 of 10
ब्रेट हार्ट - फोटो : getty
ब्रेट हार्ट
विंस अपने करियर में सिर्फ एक बार सब्मिशन से हारे हैं। वो इकलौती हार ब्रेट ‘हिटमैन’ हार्ट न उन्हें दी हैं। 2010 में विंस को आखरी बार हार मिली। इस मैच में कई स्टिपुलेशन थीं, मगर फिर भी विंस जीत न सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें