फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी, सचिन, अमला के उसूलों के सामने कुछ नहीं महंगे विज्ञापन

Mon, 30 May 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : getty images
ऐसे कम ही सितारें हैं जिन्होंने पैसे का लालच किए बगैर अपने उसूलों को आगे रखा और उन विज्ञापनों को नकार दिया जो या तो गलत संदेश देते हैं या जिन्हें वे निजी जिंदगी में भी अहमियत नहीं देते। कुछ ने लोगों के प्रभाव में आकर ये फैसला लिया तो कुछ ने अपने दिल की आवाज सुनी।
विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : getty images
कुछ ही दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम रियल स्टेट फर्म आम्रपाली मामले में फंसा था जब लोगों ने धोनी से सोशल मीडिया पर अपील की थी कि या तो वे कंपनी के साथ अपना रिश्ता तोड़ दें या उन्हें घर दिलाएं। धोनी ने भी वादा किया था कि वे बिल्डर से बात करें। लेकिन अब धोनी ने अम्रपाली के ब्रैंड अंबैसेडर के पद से इस्तीफा दे दिया है। धोनी ने अपने चाहने वालों को ध्यान में रखते हुए ये कमद उठाया।
विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : getty images
पिछले साल ही कंगना रनौत ने एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना कर दिया था जबकि उन्हें 2 करोड़ रुपए का ऑफर था। उन्होंने साफ कहा था कि वो ऐसे किसी उत्पाद का विज्ञापन नहीं करेंगी जो गोरेपन का प्रचार करता हो क्योंकि गेंहुआ रंग भी उतना ही खूबसूरत होता है। गोरापन ही खूबसूरती की पहचान नहीं है।

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

4 of 10
- फोटो : getty images
सचिन तेंदुलकर को शराब के ब्रैंड का विज्ञापन करने के लिए 20 करोड़ दिए जा रहे थे फिर भी उन्होंने मना कर दिया क्योंकि उन्होंने कसम खाई है कि वे कभी धूम्रपान के उत्पादों का प्रचार नहीं करेंगे। सचिन को इस फैसले के लिए बहुत तारीफें भी मिली थीं।
विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : getty images
अमिताभ बच्चन ने एक टीवी विज्ञापन करने से मना कर दिया था क्योंकि वो दहेज प्रथा से जुड़ा हुआ था। इसी तरह एक बार जब उनसे स्कूल की एक लड़की ने पूछा था कि वे पेप्सी का प्रचार क्यों करते हैं जबकि उसके घर वाले और टीचर पेप्सी को 'जहर' बताते हैं। अमिताभ को ये बात दिल तक छू गई थी और उन्होंने उसके बाद से पेप्सी के विज्ञापन करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : getty images
अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखने वाले जॉन अब्राहम ने भी तंबाकू और शराब से जुड़े उत्पादों का विज्ञापन करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि वे उस चीज का प्रचार नहीं करेंगे जिसे वे निजी जिंदगी में भी गलत मानते हैं।
 
विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : getty images
आमिर खान ने आलीशान कार का विज्ञापन करने से मना कर दिया था। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी दी जा रही थी।  माना यही जाता है कि वे सिर्फ सामाज की बेहतरी से जुड़े कैंपेन करते हैं।
 

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

8 of 10
- फोटो : getty images
बैंडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद को भी कोलड्रिंक का विज्ञापन करने के लिए संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। 

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

9 of 10
- फोटो : getty images
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला ने अपनी जर्सी पर शराब के एक ब्रैंड का लोगो लगवाने से मना कर दिया था क्योंकि शराब इस्लाम में बुरी मानी जाती है इसलिए उनका उसूल था कि उसका प्रचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उसूलों के लिए छोड़ दिए विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : getty images
करीना कपूर को करीना मांसाहारी नहीं है इसलिए उन्होंने एक चिकन ब्रैंड का विज्ञापन करने से भी मना कर दिया था। उन्हें 2008 में पेटा की तरफ सबसे सेक्सी शाकाहारी का खिताब भी मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें