फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम में न चुने जाने के बाद क्या बोले शहबाज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रातों-रात स्टार बने थे स्टार

Fri, 25 Oct 2019 01:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शहबाज नदीम - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

रोज की ही तरह उस शाम भी शहबाज नदीम प्रैक्टिस करके अपने कमरे में लौटे। फोन को साइलेंट मोड पर रखकर कमरे में ही रोजाना की तरह नमाज पढ़ने लगे। नमाज के बाद जैसे ही नदीम की नजर अपने फोन पर गई तो उन्हें कुछ मिस्ड कॉल और संदेश नजर आए। इन्हीं में से एक मैसेज को पढ़कर नदीम के पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि इस मैसेज में लिखा था आपको भारतीय टेस्ट टीम में चुन लिया गया है।

विज्ञापन


महज 24 घंटे से भी कम समय के भीतर उन्हें कोलकाता से रांची पहुंचना था। बचपन से देखा सपना कुलदीप यादव के चोटिल होने के बाद पूरा होते नजर आ रहा था। अपने पहले टेस्ट में ही शहबाज नदीम ने न सिर्फ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए बल्कि हेड कोच रवि शास्त्री ने भी जमकर तारीफ की। बावजूद इसके बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला।

एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम में न चुने जाने के बावजूद शहबाज ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कहा कि, 'एक खिलाड़ी का काम बेहतर खेल दिखाना होता है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैंने यह कर दिया।' टीम चयन को लेकर नदीम ने आगे कहा, 'टीम का चयन करना चयनकर्ताओं का काम है। मैं उसके बारे में कुछ नहीं कह सकता। मैं आगे भी अपने खेल पर फोकस कर उसमें और सुधार करने की कोशिश करूंगा।'

मैच के बाद नदीम की ड्रेसिंग रूम में धोनी के साथ फोटो भी जमकर वायरल हुई थी। उन्होंने नदीम से कहा था कि, 'जो तू कर रहा है बेस्ट कर रहा है। और जो करेगा बेस्ट करेगा। नदीम ने बताया कि वह खुद धोनी से बात करने और अपनी गेंदबाजी के बारे में पूछने के लिए गए थे। 

नदीम ने कहा, 'माही भाई से तो मैंने खुद ने बात की थी कि आपको मेरी गेंदबाजी देखकर कैसी लगा। उन्होंने कहा कि अच्छा किया, जो करना चाहिए था वो किया। उन्होंने कहा कि तू फर्स्ट क्लास खेल चुका है इसलिए अनुभव है। तुझे कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। जो तू कर रहा है वो बेस्ट कर रहा है।'

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम

टीम इंडिया - फोटो : social media
बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर से शुरू हो रही सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है। 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं, शिवम दुबे को पहली बार टीम में मौका दिया गया है।

संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन टेस्ट टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट में शामिल किए गए शाहबाज नदीम को बांग्लादेश के खिलाफ मौका नहीं मिल पाया है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने पर नदीम का कहना है कि मैं अपने काम पर फोकस कर रहा हूं।

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋधिमान सारा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें