फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

Sun, 13 Aug 2017 09:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 9
उसेन बोल्ट - फोटो : ap
उफ... एक शानदार सफर का ऐसा अंजाम। रफ्तार की दुनिया के सबसे बड़े शोमैन जमैका के उसेन बोल्ट को कैरियर की अंतिम रेस में पोडियम भी नसीब नहीं हो सका। जो धावक ट्रैक पर बिजली की गति सा दौड़ता था उसे लंगड़ाते हुए ट्रैक को अलविदा कहना पड़ा। स्वर्णिम विदाई के जश्न की जगह लंदन के ओलंपिक स्टेडियम में एक महानायक की पीड़ा का दर्द झलक रहा था। दर्शक भावुक थे और बोल्ट अवाक। बोल्ट अब अपने गोल्डन शूज टांग देंगे लेकिन ट्रैक की दुनिया को ऐसा दूसरा चैंपियन ढूंढने में शायद बरसों लग जाएं। बोल्ट की यह नाकामी एक सबक भी दे गई कि जीत किसी की बपौती नहीं है। एक चैंपियन की ऐसी विदाई और नियति दुखद है लेकिन सच तो यही है कि जो एथलीट पूरे कैरियर में पदकों की झड़ी लगाता रहा वो अंतिम रेस में फिनिश लाइन भी न छू सका। तमाम उम्र शिखर पर रहे बोल्ट का सफर अंतिम रेस में सिफर पर आकर थम गया।  
विज्ञापन

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

2 of 9
उसेन बोल्ट - फोटो : AP
एथलेटिक्स की दुनिया में एक दशक तक तहलका मचाने वाले जमैका के सुपरस्टार एथलीट उसेन बोल्ट का अपनी अंतिम रेस में स्वर्ण से विदाई की हसरत अधूरी रह गई। चोट की वजह से वह 4 गुणा सौ मीटर रिले की अपनी अंतिम रेस को फिनिश भी नहीं कर सके। रिले रेस में जमैका की चौकड़ी के लिए चौथे चरण में दौड़ रहे रफ्तार के सौदागर बोल्ट ने योहान ब्लैक से बैटन पकड़ी और लंबे डग भरते हुए तेजी से फिनिश लाइन की ओर दौड़े लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लड़खड़ाने लगे और दर्द से कराहते हुए ट्रैक पर ही गिर गए। एक शानदार सफर का अंत दुख और पीड़ा के साथ हुआ। नतीजे में उनके नाम के आगे लिखा था रेस पूरी नहीं की।  उनकी स्वर्णिम विदाई की आस लेकर ओलंपिक स्टेडियम में आए 60 हजार से ज्यादा दर्शकों को भी मायूसी हुई। ब्रिटेन की टीम ने 37.47 सेकंड के साथ स्वर्ण, अमेरिका (38.01) ने रजत और जापान की टीम ने 38.4 सेंकड के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

3 of 9
उसेन बोल्ट
पांच साल यही लगाई थी गोल्डन हैट्रिक
पांच साल पहले इसी स्टेडियम में बोल्ट ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक लगाई थी। मांसपेशियों में खिंचाव के बाद गिरे बोल्ट धीरे-धीरे उठे और फिर घुटनों के बल बैठकर हताशा में अपना माथा पकड़ लिया। कुछ क्षण वह बिल्कुल अकेले थे। इस बीच उनके साथी योहान ब्लैक, जूलियन फोर्टे और उमर मैक्ल्याड ने आकर उन्हें संभाला। यह भी एक विडंबना थी कि रेस के बादशाह को ट्रैक से उठाकर फिर खड़ा करने में साथियों ने मदद की। यह नजारा उस रेस से भी खराब था जब सौ मीटर की रेस में इस विश्व रिकॉर्डधारी को अमेरिका के जस्टिन गैटलिन और क्रिस्टियन कोलमैन ने पछाड़कर कांस्य पदक के लिए विवश कर दिया था। 
 

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

4 of 9
उसेन बोल्ट - फोटो : SELF
स्कूल में भी सबसे तेज धावक थे बोल्ट
बोल्ट ने सबसे पहली बार अपनी तेज दौड़ने की क्षमता स्कूल में ही दिखाई थी। वेल्डनसिया प्राइमरी स्कूल के छात्र रहे बोल्ट बारह साल की उम्र में पूरे स्कूल में 100 मीटर रेस के सबसे तेज धावक थे। बोल्ट जब छोटे थे, तब अपना काफी समय भाई के साथ गली में क्रिकेट और फुटबॉल खेलने में बिताते थे। बोल्ट ने एक बार कहा था कि जब वह छोटे थे, तब खेलों के अलावा उनका मन कहीं और नहीं लगता था। 
 
विज्ञापन

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

5 of 9
उसैन बोल्ट - फोटो : Getty Images
क्रिकेट कोच ने किया था गति को नोटिस
विलियम निब्ब मेमोरियल हाई स्कूल में बोल्ट के क्रिकेट कोच ने पिच पर उनकी गति को नोटिस किया और उनसे ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में अपना कैरियर बनाने की सलाह दी। पूर्व ओलंपिक स्प्रिंट एथलीट पाब्लो मैकनील और ड्वेन जारेट ने बोल्ट को शुरुआती कोचिंग दी और एथलेटिक्स में अपनी ऊर्जा को सुधारने पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। बोल्ट ने 2001 में वार्षिक हाई स्कूल चैंपियनशिप में पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर रेस 22.04 सेकंड में पूरी कर सभी को हैरान कर दिया। इसी स्कूल से दिग्गज स्प्रिंटर माइकल ग्रीन भी पढ़े थे। 
विज्ञापन

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

6 of 9
उसेन वोल्ट
ट्रेनिंग से जी चुराते थे बोल्ट
पूर्व ओलंपिक स्प्रिंट एथलीट पाब्लो मैकनील बोल्ट के शुरुआती कोच रहे और दोनों के बीच काफी अच्छा और सकारात्मक तालमेल भी नजर आया। हालांकि बोल्ट शुरुआत में ट्रेनिंग को लेकर गंभीर नहीं रहते थे जिस वजह से मैकनील कई बार उनसे नाराज भी हो जाते थे। बोल्ट को अपने दोस्तों के साथ घूमना और वीडियो गेम खेलना काफी पसंद था। वह अकसर अपने दोस्तों के साथ घूमते और वीडियो गेम खेलते थे और इसी कारण ट्रेनिंग पर नहीं जाते थे। इसके अलावा बोल्ट के व्यावहारिक चुटकुले भी मैकनील को कभी कभी काफी गुस्सा दिलाते थे।
 
विज्ञापन

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

7 of 9
गोल्ड मेडल जीतने के बाद गैटलिन बोल्ट के सामने
पिता की है किराने की दुकान 
उसेन बोल्ट एक बेहद साधारण परिवार से हैं। उनके पिता वेलेस्ले बोल्ट की अपने इलाके में छोटी सी किराने की दुकान है। बोल्ट का जन्म जमैका के एक छोटे से कस्बे शेरवुड कंटेंट में हुआ था जहां पानी की बड़ी किल्लत थी और उन्हें भी इस समस्या से जूझना पड़ा। बोल्ट को अपने शुरुआती जीवन में काफी समस्याओं से जूझना पड़ा था लेकिन आज दुनिया में कितने ही लोग उनकी तरह नाम कमाना चाहते हैं। बोल्ट के एक भाई सादिकी और बहन शेरिन हैं।

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

8 of 9
उसेन वोल्ट
2004 में बने थे पेशेवर धावक
बोल्ट ने 2004 में पेशेवर धावक बनने का फैसला किया। अपने नए कोच फित्ज कोलमैन के मार्गदर्शन में बरमुडा में आयोजित हुए कारिफ्ता गेम्स में पेशेवर धावक के तौर पर हिस्सा लिया। वह 200 मीटर की दौड़ को 20 सेकंड से कम में पूरा करने वाले पहले जूनियर स्प्रिंटर थे। उन्हें 2004 कारिफ्ता गेम्स में ऑस्टिन सीले ट्रॉफी से नवाजा गया था। हैम्स्ट्रिंग की चोट के कारण वह 2004 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनश्र्प में हिस्सा नहीं ले सके थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें जमैका की ओलंपिक टीम में शामिल किया गया। बोल्ट ने 2004 एथेंस ओलंपिक में हिस्सा लिया और चोट के कारण 200 मीटर रेस के पहले ही राउंड मे बाहर हो गए।
विज्ञापन

उसेन बोल्ट: सिफर पर थमा स्वर्णिम सफर, जानिए जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातें

9 of 9
बोल्ट - फोटो : getty
बोल्ट के विश्व रिकॉर्ड 
बोल्ट के नाम 100 मीटर और 200 मीटर के विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने बर्लिन में 2009 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में फर्राटा रेस 9.58 सेकंड में पूरी की थी और विश्व रिकॉर्ड बनाया था। बर्लिन में ही उन्होंने 200 मीटर रेस 19.19 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। 
 
बोल्ट के नाम ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में कुल 22 पदक हैं जिसमें से 19 स्वर्ण हैं। उन्होंने दो रजत पदक 2007 ओसाका विश्व चैंपियनशिप में जीते जो 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर स्पर्धा में अपने नाम किया था। उनका एकमात्र कांस्य पदक भी विश्व चैंपियनशिप में जीता है जो इस साल लंदन में फर्राटा रेस में अपने नाम किया था। बोल्ट के नाम आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो रजत पदक भी जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें