रिकी पोंटिंग
दिल्ली केपिटल्स के कोच पोंटिंग ने ट्विटर पर अपने ‘फॉलोअर्स’ के साथ सवाल जवाब सत्र में कहा, 'ऋषभ पंत प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। मैं आईपीएल में फिर से उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम (की अंतिम एकादश) में वापसी करेंगे।’ पोंटिंग दिल्ली केपिटल्स के मुख्य कोच हैं, जिसकी तरफ से पंत ने 2019 में अहम भूमिका निभाकर टीम को सात साल में पहली बार प्लेऑफ में पहुंचाया था।