फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

WWE सुपरस्टार रिक फ्लेयर ने 68 की उम्र में की पांचवीं शादी, दुल्हन 10 साल छोटी

Thu, 13 Sep 2018 06:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
1 of 6
रिक फ्लेयर
डब्ल्यूडब्ल्यूई के महान रेसलर 68 वर्षीय रिक फ्लेयर ने बुधवार को फ्लोरिडा के रिसोर्ट में अपने से 10 साल छोटी 58 वर्षीया वेंडी बार्लो से शादी की। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक रिक और वेंडी लंबे समय से मंगेतर हैं और बुधवार को दोनों ने नजदीकी दोस्तों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की।

2 of 6
वेंडी बार्लो
जानकारी मिली है कि इस जोड़ी ने शादी की सेरेमनी से कुछ घंटे पहले अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को इसके संकेत दिए थे। रिक फ्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'एक बेहद शानदार वुउउउ... वाला बुधवार बीतने वाला है।' वहीं फ्लेयर की पत्नी वेंडी ने लिखा, 'मेरा सबसे खास यार शहर में है, कुछ तो खास होने वाला है।'

3 of 6
रिक फ्लेयर-वेंडी बार्लो
बता दें कि 16 बार के विश्व चैंपियन रिक फ्लेयर पिछले साल मौत के मुंह से बाहर निकलकर आए थे। उनकी किडनी खराब हुई थी और करीब 10 दिन तक वह जीवन रक्षक यंत्र पर थे। ऐसा माना जा रहा था कि उनका बच पाना मुश्किल है। हालांकि, रिक को फैंस और करीबी लोगों की दुआओं का सहारा मिला और वह समय के साथ फिट हो गए।

4 of 6
रिक फ्लेयर-वेंडी बार्लो
बहरहाल, रिक फ्लेयर की यह पांचवीं शादी है। रिक और वेंडी एक-दूसरे को पिछले छह साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। वेंडी और रिक की मुलाकात 1993 में डब्ल्यूसीडब्ल्यू के दौरान हुई थी। स्टार रिक फ्लेयर के साथ वेंडी ने वहां काम किया था। तभी से दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे और आखिरकार बुधवार को रिक और वेंडी शादी के बंधन में बंध गए।

5 of 6
द अंडरटेकर
बता दें कि रिक फ्लेयर के चार बच्चे हैं। सभी व्यस्क हैं। दो बच्चें रिक की दो पूर्व पत्नियों के साथ रह रहे हैं। फ्लेयर की शादी में उनकी बेटी चार्लोट अपने दोस्त डोल्फ जिगलर के साथ शामिल हुईं। इसके अलावा रिक के दोस्त द अंडरटेकर ने भी अपनी उपस्थिति से सेरेमनी की शान बढ़ाई।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिक फ्लेयर
बता दें कि रिक फ्लेयर दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम रेसलर रह चुके हैं। इसके अलावा रिक ने जब संन्यास लिया तो डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें बेहद शाही विदाई दी, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई। रिक फ्लेयर को रिंग में वुउउउउ करके दर्शकों में जोश भरने के लिए जाना जाता है।
Next
AU ऐप में पढ़ें