पिछले काफी दिनों ने WWE से सबसे दिग्गज सुपरस्टार अंडरटेकर को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं थी। कभी खबर थी कि वो चोटिल हैं, तो कभी खबर आ रही थी कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है। एक तस्वीर में बैसाखी के साथ दिखने के बाद इन खबरों को हवा मिली।
विज्ञापन
तो इस खास मौके पर WWE में वापसी करने वाले हैं अंडरटेकर
2 of 6
अंडरटेकर
- फोटो : WWE
अंडरटेकर अप्रैल 2016 से ही WWE में नजर नहीं आए हैं। रेसलमेनिया 32 में शेन मैकमेन के साथ ‘हैल-इन-ए-सैल’ मैच जीतने के बाद से ही अंडरटेकर की WWE से गैर-मौजूदगी ने कई तरह की अफवाहों को जन्म दिया।
विज्ञापन
तो इस खास मौके पर WWE में वापसी करने वाले हैं अंडरटेकर
3 of 6
अंडरटेकर
- फोटो : getty
हालांकि अब WWE इन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दिया और साफ किया है कि अंडरटेकर कब WWE में वापस नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडरटेकर 15 नवंबर के ‘स्मैकडाउन लाइव’ के एपिसोड में वापसी करेंगे।
तो इस खास मौके पर WWE में वापसी करने वाले हैं अंडरटेकर
4 of 6
अंडरटेकर
- फोटो : WWE
यह ‘स्मैकडाउन लाइव’ का 900वां एपिसोड होगा। इस बात की पुष्टि मोहेगन सन एरिना के ट्विटर अकाउंट से की गई है। इसी एरिना में ‘स्मैक़डाउन लाइव’ के 900वें एपिसोड का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
तो इस खास मौके पर WWE में वापसी करने वाले हैं अंडरटेकर
5 of 6
अंडरटेकर
- फोटो : WWE
इसके साथ ही इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अंडरटेकर रेसलमेनिया में किससे लड़ेंगे। जॉन सीना के अलावा दिग्गज सुपरस्टार गोल्डबर्ग का नाम भी काफी तेजी से उभर कर आ रहा है, मगर गोल्डबर्ग सिर्फ एक ही मैच के लिए वापसी कर रहे हैं, जो ब्रॉक लेसनर के साथ होगा।
तो इस खास मौके पर WWE में वापसी करने वाले हैं अंडरटेकर
6 of 6
अंडरटेकर
- फोटो : twitter
हाल ही में अंडरटेकर बास्केटबॉल लीग NBA के लॉकर रूम में नजर आए थे। इसे सर्जरी के बाद अंडरटेकर की वापसी के रूप में भी देखा जा रहा है। हाल ही में अंडरटेकर की कूल्हे की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वो गायब हो गए थे।