प्रो कबड्डी का खुमार चढ़ चुका है। लीग के जरिए जहां एक ओर भारतीय खिलाड़ियों ने खेल प्रेमियों के दिल में जगह बना ली है, वहीं कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने भी अपने खेल और खेलने के देसी अंदाज से सबका दिल जीत लिया। यहां 5 ऐसे खिलाड़ी है, जिनके बिना उनकी टीम अधूरी है।
विज्ञापन
प्रो कबड्डीः देसी अंदाज में पंगा लेते हैं ये 5 विदेशी खिलाड़ी
2 of 6
f
- फोटो : f
साउथ कोरियन खिलाड़ी जंग कुन ली इस टूर्नामेंट में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी है। उन्हें बंगाल वॉरियर्स ने 80.3 लाख में बरकरार रखा था। शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की सूची में जंग एक मात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। इन्होंने 51 मैच में 262 पॉइन्ट्स लिए हैं। कई मैचों में तो इन्होंने अपनी शानदार रेड की बदौलत टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
प्रो कबड्डीः देसी अंदाज में पंगा लेते हैं ये 5 विदेशी खिलाड़ी
3 of 6
ऑलराउंडर ईरान के हादी ओश्तोराक ने रेडर और डिफेंसर दोनों के रूप में बखूबी जिम्मेदारी निभाई। यूं मुंबा का ये शीर्ष ऑल राउंडर को रेड डालने का मौका भले ही कम मिला होगा, लेकिन टेकल के मामले में इनकी पकड़ काफी मजबूत है। इन्होंने लीग में अब तक कुल 22 मुकाबले खेले हैं।
प्रो कबड्डीः देसी अंदाज में पंगा लेते हैं ये 5 विदेशी खिलाड़ी
4 of 6
ईरान के मेराज शेख लीग में शीर्ष ऑलराउंडर्स में से एक हैं। दबंग दिल्ली के कप्तान मेराज ने 43 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने रेड और डिफेंस करके 161 अंक जुटाए। मेराज ने जहां 119 अंक रेड से जोड़ें, वहीं 42 अंक टेकल से जुटाए।
विज्ञापन
प्रो कबड्डीः देसी अंदाज में पंगा लेते हैं ये 5 विदेशी खिलाड़ी
5 of 6
गुजरात फ़ॉर्च्यूनगिंट्स के लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर ईरान के फैजल अटराची ने कुल 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 95 पॉइन्ट्स टेकट करके और दो पॉइन्ट्स रेड के जरिए हासिल किए। फैजल टेकल करने में माहिर है। इन्होंने कुल 131 टेकल किए, जिसमें 86 सफल रहें।
प्रो कबड्डीः देसी अंदाज में पंगा लेते हैं ये 5 विदेशी खिलाड़ी
6 of 6
कोरिया के सियोंग रियोल किम गुजरात की टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा सफल वे टेकल में रहें।