फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णिम मुस्कान: नीरज ने मां को दिया स्वर्ण पदक तो हॉकी टीम के चेहरे पर दिखी मुस्कान, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 10 Aug 2021 10:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और कई अन्य खिलाड़ियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रेस वार्ता की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रेस वार्ता के दौरान नीरज चोपड़ा और अन्य खिलाड़ी - फोटो : PTI
टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन हो चुका है। 17 दिनों तक चले खेलों के महाकुंभ में दुनियाभर के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाया और अपने देश के लिए पदक जीते। इस मामले में भारतीय खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे और स्वर्ण समेत कुल सात पदक अपने नाम किया। यह भारत के लिए अभी तक का सबसे अच्छा और यादगार ओलंपिक रहा। इस बार कई मायनों में भारतीय खिलाड़ी आगे रहे और ओलंपिक को ऐतिहासिक बनाया। यही कारण है कि वतन वापसी के बाद से ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों खासकर पदक विजेताओं के सम्मान ने लगातार आयोजन हो रहे हैं। 

मंगलवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और कई अन्य खिलाड़ियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रेस वार्ता की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। ऐसे में आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरों पर।
विज्ञापन

2 of 6
नीरज चोपड़ा अपने माता-पिता के साथ - फोटो : PTI
भारत को ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाने वाले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपने पिता सतीश कुमार और मां सरोज देवी को स्वर्ण पदक दिया। नीरज ने टोक्यो में भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मैडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

3 of 6
अंजू बॉबी जॉर्ज को मेडल दिखाते नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम पूर्व भारतीय एथलीट और वर्ल्ड चैंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज को अपना स्वर्ण पदक दिखाया। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी काफी खुश नजर आए।

4 of 6
भारतीय ह़़ॉकी टीम और कोच सोर्ड मरीन - फोटो : PTI
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के कप्तान और कुछ खिलाड़ी साथ में नजर आए. इनके साथ महिला टीम के कोच सोर्ड मरीन भी मौजूद रहे और काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

5 of 6
मनप्रीत सिंह, रानी रामपाल और सविता पूनिया - फोटो : PTI
कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और गोलकीपर सविता पूनिया साथ में मुस्कुराते दिखे। बता दें कि पुरुष टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीता जबकि महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय पुरूष ह़ॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI
पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में श्रीजेश की अहम् भूमिका रही। उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में जबरदस्त गोलकीपिंग की और कई गोल बचाए। उन्हें अब भारत की नई दीवार भी कहा जाने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें