डोपिंग के दोष से निजात पाने के बाद पहलवान नरसिंह यादव रियो ओलंपिक में भाग लेने वास्ते अनुमति पाने की कवायद में जुट गए हैं। मंगलवार की सुबह नरसिंह ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। हालांकि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कर दिया है कि वह रियो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मिले नरसिंह यादव, रियो के लिए दिया आशीर्वाद
2 of 8
पहलवान नरसिंह यादव
- फोटो : Getty
प्रधानमंत्री ने नरसिंह को बिना किसी तनाव के ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने पर ध्यान देने को कहा है। प्रधानमंत्री भाजपा संसदीय दल की बैठक के तुरंत बाद संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में नरसिंह से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नरसिंह ने कहा कि उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है और कहा कि रियो में देश के लिए पदक जीतकर लाओ।
इससे पहले डोपिंग प्रकरण में क्लीन चिट मिलने के बाद पहलवान नरसिंह यादव ने खुशी जताते हुए कहा है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई थी। अब उनका सारा फोकस रियो ओलंपिक में पोडियम तक पहुंचने पर होगा। रियो में नरसिंह की भागीदारी की राह खोलते राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी नाडा ने कहा है कि नरसिंह साजिश के शिकार हुए हैं और उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मिले नरसिंह यादव, रियो के लिए दिया आशीर्वाद
3 of 8
नरसिंह यादव
नाडा के बरी किए जाने के बाद नरसिंह के रियो जाने का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कर दिया है कि नरसिंह रियो जाएंगे। सोमवार को नरसिंह को क्लीन चिट मिलते ही नाडा के बाहर खड़े उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर फैल गई। प्रशंसकों ने नाडा के गेट के बाहर जमकर डांस किया और लड्डू बांटे।
क्लीन चिट के बाद PM मोदी से मिले नरसिंह, रियो के लिए लिया आशीर्वाद
4 of 8
नरसिंह यादव
बैठक के बाद नरसिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मुझे शुभकामनाएं दी और मुझे बिना किसी तनाव के ओलंपिक में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने मुझे देश के लिए पदक जीतने पर ध्यान देने को कहा। इसके साथ उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मेरे साथ कोई अन्याय नहीं होगा।"
नाडा ने मामले की सुनवाई के दौरान नरसिंह की शिकायत को सही पाया और उन्हें रियो जाने की क्लीन चिट दे दी। बनारस के इस पहलवान ने कहा कि वह इस विवाद को पीछे छोड़कर ओलंपिक में अपनी भागीदारी पर ध्यान देना चाहते हैं और देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
क्लीन चिट के बाद PM मोदी से मिले नरसिंह, रियो के लिए लिया आशीर्वाद
5 of 8
नरसिंह यादव
- फोटो : PTI
नरसिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि वे मुझसे मिले और उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं लोगों का मेरा समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उम्मीद है कि मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। मैं कुश्ती महासंघ और मीडिया का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मिले नरसिंह यादव, रियो के लिए दिया आशीर्वाद
6 of 8
नरसिंह यादव
- फोटो : Getty
नरसिंह ने कहा कि वह बरी होने से काफी खुश हैं और ओलंपिक में पदक जीतने को लेकर सकारात्मक हैं। हालांकि नाडा के इस फैसले पर वाडा 21 दिनों के अंदर इस फैसले के खिलाफ लुजान स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (कैस) में अपील कर सकता है। ऐसा होने पर नरसिंह एक बार फिर मुश्किलों में घिर सकते हैं। यहां तक नाडा भी फैसले के खिलाफ अपील का अधिकार रखती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मिले नरसिंह यादव, रियो के लिए दिया आशीर्वाद
7 of 8
नरसिंह यादव
- फोटो : ANI
नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा, ‘नरसिंह की ओर से न कोई गलती हुई और न ही कोई लापरवाही हुई। हमने गौर किया है कि अतीत में 2 जून तक उनमें कोई सैंपल पॉजिटिव नहीं पाया गया था। इस पर यकीन नहीं किया जा सकता कि एक बार प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरॉयड मिथेनडायनोन की खुराक से खिलाड़ी को फायदा होगा।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले नरसिंह यादव, रियो के लिए दिया आशीर्वाद
8 of 8
रियो शुभंकर
- फोटो : rio2016.com
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में भारत की ओलंपिक में नुमाइंदगी करने जा रहे पहलवान नरसिंह डोप तो छोड़िए बी कॉम्पलेक्स की गोली तक नहीं ले सकते। यह साबित हो गया कि उनके खिलाफ गहरा षड़यंत्र किया गया था। अब उन्हें जल्द से जल्द ओलंपिक के लिए रियो भेजने की तैयारी में जुटे हैं। नरसिंह की हिम्मत को मैं सलाम करता हूं। पहले कोर्ट कचहरी और डोपिंग का आरोप इन सबमें भी नरसिंह ने अपनी ओलंपिक के लिए प्रैक्टिस जारी रखी।