फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा का प्रोडूनोवा आखिर क्या है? गलत किया तो टूट जाएगी गर्दन

Thu, 11 Aug 2016 08:52 PM IST
सुशील झा
विज्ञापन
1 of 10
रियो में प्रदर्शन करती दीपा करमाकर - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक में भारतीयों के जेहन मे दो नाम घर कर गए हैं। दीपा कर्मकार और प्रोडूनोवा ये दोनों नाम एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं लेकिन कम लोग जानते हैं कि जिमनास्ट दीपा कर्मकार का सबसे खतरनाक वॉल्ट प्रोडूनोवा आखिर है क्या?
विज्ञापन

2 of 10
दीपा करमाकर - फोटो : PTI
यूं तो दीपा एक जिमनास्ट के तौर पर ओलंपिक के फाइनल में पहुंच कर ही इतिहास बना चुकी है लेकिन उनका प्रोडूनोवा वॉल्ट करना जानकारों को हतप्रभ कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
दीपा करमाकर - फोटो : PTI
इसके पीछे कई वजहें हैं एक तो ये ही कि अभी तक के जिमनास्टिक्स इतिहास में सिर्फ पांच महिलाएं ही सही तरीके से प्रोडूनोवा वॉल्ट कर सकी हैं। ऐसा करने वाली दीपा तीसरी महिला थीं और 2014 में उन्होंने इसी वॉल्ट के जरिए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक भी जीता था।

4 of 10
दीपा कर्माकर - फोटो : getty
प्रोडूनोवा का इतिहासः प्रोडूनोवा वॉल्ट का तकनीकी या असली नाम है Handspring front double somersault यानी कि हाथों से उछल कर हवा में दो गुलाटी मारना। 
विज्ञापन

5 of 10
दीपा कर्माकर - फोटो : getty
1998-99 में रूस की एलिना प्रोडूनोवा ने सबसे पहले ये वॉल्ट परफेक्ट किया था जिसके बाद से इसका नाम प्रोडूनोवा वॉल्ट पड़ गया। जिमनास्टिक्स में कई वॉल्ट उसे परफेक्ट तौर पर करने वालों के नाम पर रखे गए हैं, मसलन चेंग, अमानार, मुस्तफीना आदि आदि।
विज्ञापन

6 of 10
दीपा करमाकर - फोटो : PTI
जिमनास्टिक्स में प्रोडूनोवा सबसे खतरनाक वॉल्ट माना जाता है और इस समय दुनिया की सबसे अच्छी जिमनास्ट मानी जाने वाली अमेरिका की सिमोन बाइल्स भी ओलंपिक में ये वॉल्ट नहीं कर रही हैं। लेकिन फिर आप सोच रहे होंगे कि दीपा कर्मकार क्यों ये खतरनाक वॉल्ट करती हैं?
विज्ञापन

7 of 10
दीपा करमाकर - फोटो : getty
जिमनास्टिक 2013-2016 के नियमों के अनुसार प्रोडूनोवा वॉल्ट को सबसे कठिन वॉल्ट माना गया है और इसे परफेक्ट करने के लिए अंक अधिक मिलते हैं। नियमों के अनुसार हर वॉल्ट के दो तरह के अंक होते हैं एक्जिक्यूशन प्वाइंट और डिफिकल्टी प्वाइंट प्रोडूनोवा में डिफिकल्टी प्वाइंट बहुत अधिक हैं और अगर खिलाड़ी परफेक्ट लैंडिंग नहीं भी करता तो भी उसे अच्छे अंक मिल जाते हैं हालांकि अगर इस वॉल्ट के दौरान आप लैंडिंग गलत करते हैं तो आपकी गर्दन टूटने की आशंका सबसे अधिक होती है।

8 of 10
दीपा कर्माकर - फोटो : getty
1998 में एलिना के बाद दो और खिलाड़ियों ने इस वॉल्ट को किया था लेकिन लैंडिंग परफेक्ट नहीं थी। इसके बाद 2014 में जब दीपा ने ये वॉल्ट किया तो वो लगभग परफेक्ट थी और ये करने वाली वो तीसरी महिला थीं। इसके बाद दो और एथलीटों ने प्रोडूनोवा वॉल्ट किया है।

9 of 10
दीपा करमाकर - फोटो : getty
अब 14 अगस्त को होने वाले फाइनल में हर एथलीट को दो वॉल्ट करने होते हैं। इवेंट में चुनने के लिए कई रूटीन होते हैं जिसमें हर एथलीट को दो रूटीन चुनने होते हैं। दीपा अपने फाइनल में प्रोडूनोवा और मुस्तफीना करेंगी जबकि गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही सिमोन बाइल्स, चेंग वॉल्ट और अमानार वॉल्ट परफॉर्म करेंगी।
विज्ञापन

10 of 10
दीपा करमाकर - फोटो : getty
अगर दीपा प्रोडूनोवा कर के स्वर्ण पदक हासिल करती हैं तो ओलंपिक में ये संभवत पहली बार होगा क्योंकि एलिना प्रोडूनोवा को भी ओलंपिक में कभी गोल्ड मेडल नहीं मिला था। प्रोडूनोवा के खतरों को लेकर जिमनास्टिक की दुनिया में बहस अभी भी जारी है लेकिन इस बहस के बीच दीपा कर्मकार खतरनाक प्रोडूनोवा वॉल्ट को अपने निरंतर अभ्यास के जरिए आसान बनाती चली जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें