फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकी बेला ने बताया, जॉन सीना के साथ अभी कैसा हैं उनका रिश्ता! खोल दिया बड़ा राज

Tue, 25 Sep 2018 02:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
john cena
निकी बेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिया, जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार जॉन सीना के साथ मौजूदा समय में उनके रिश्ते को लेकर बड़ी बात सामने आई है। निकी ने बताया कि हाल ही में जॉन सीना से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। दोनों के बीच किसी प्रकार का संपर्क नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
john cena
वहीं, निकी की बहन ब्री बेला ने बताया कि निकी फिलहाल अपने दम पर आगे बढ़ना चाहती हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत में जुटी हुई हैं। बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स निकी बेला और जॉन सीना 2012 से रिलेशनशिप में हैं और पिछले साल अप्रैल में रेसलमेनिया 33 में दोनों ने सगाई की थी।
विज्ञापन

3 of 5
john cena
लोकप्रिय प्रो-रेसलिंग कपल 5 मई 2018 को शादी करने वाले थे। हालांकि, जॉन और निकी दोनों ने ही शादी के लिए तय तारीख से पहले अपने बयान सार्वनजिक किए और खुलासा किया कि यह शादी नहीं होगी। निकी और सीना ने कपल के रूप में अपने रास्ते अलग कर लिए, लेकिन जानकारी मिली कि ब्रेक-अप के बावजूद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे।

4 of 5
जॉन सीना और निकी बेला - फोटो : twitter
पिछले कुछ सप्ताहों में पेशेवर रेसलिंग और रिएलिटी टीवी ने अफवाहों का बाजार गर्म करते हुए बताया कि निकी और जॉन एक-दूसरे के संपर्क में हैं और महिला रेसलर की बहन ब्री ने पुष्टि की है कि निकी अधिकांश जॉन से मुलाकात करती हैं। हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में निकी ने कहा कि जॉन सीना से उनकी बातचीत नहीं होती और वो दोनों संपर्क में नहीं हैं। निकी ने कहा, 'जॉन अपना काम कर रहे हैं और मैं अपना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकी बेला
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगा कि मैं उनके बिना रह सकती हूं। मेरे ख्याल से इसमें खुशी है और पूरी तरह से खुश होंगी जब मेरी ख्वाहिशें पूरी होंगी।' निकी की बहन ने कहा कि निकी अभी खुद की खोज में जुटी हुई हैं। बहरहाल, निकी बेला जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में फाइट करती हुई नजर आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें