नीरज चोपड़ा
एशियाई खेल में हिस्सा ले रहे 45 देशों में सबसे पहले मार्च पास्ट करने का मौका अफगानिस्तान को मिला। इसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रूनो दारुसलाम, कंबोडिया, चीन, हांगकांग के खिलाड़ी आए। चीन और हांगकांग के बाद भारत नौवें पर आया। भारतीय दल की अगुआई जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने की। भारतीय दल में सबसे ज्यादा उत्सुकता हिमा दास के चेहरे पर दिखी जो जमकर झूमी।