ओलंपिक खेलों में पदक जीतना अपने आप में बड़ी सफलता मानी जाती है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी अगले ओलंपिक में भी पदक जीत जाए तो क्या कहने। बीजिंग 2008 में हुए ओलंपिक गेम्स में पदक जीतने वाले सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक (2002) में पदक जीता था। जबकि निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और मुक्केबाज विजेंदर सिंह यह मौका लंदन में अपनी सफलता को दोहरा नहीं सके।
विज्ञापन
इतिहास दोहराने का मौका, दूसरी बार पदक जीतने को बेताब ये भारतीय
2 of 8
रियो ओलंपिक
- फोटो : rio2016.com
पिछली बार की तरह इस बार भी कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीतने का मौका है। जानते हैं उन खिलाड़ियों को जो दूसरी बार भी पदक के दावेदार हैं और अपने खेल में देश को पदक दिला सकते हैं। जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों और टीम को जो एक बार फिर देश के लिए पदक जीत सकते हैं।
विज्ञापन
इतिहास दोहराने का मौका, दूसरी बार पदक जीतने को बेताब ये भारतीय
3 of 8
अभिनव बिंद्रा
- फोटो : Getty
अभिनव बिंद्रा ने 2008 में निशानेबाजी के 10 मीटर एयर रायफल में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी रहे। 2012 के लंदन ओलंपिक्स में वह पदक जीतने से चूक गए। लेकिन इस बार रियो में उनसे पदक जीतने का कारनामा दोहराने का शानदार मौका है।
इतिहास दोहराने का मौका, दूसरी बार पदक जीतने को बेताब ये भारतीय
4 of 8
गगन नारंग
- फोटो : Getty
गगन नारंग भी दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीतने के दावेदारों में हैं। पिछली बार उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। इस बार भी उनसे पदक जीतने की आस है।
विज्ञापन
इतिहास दोहराने का मौका, दूसरी बार पदक जीतने को बेताब ये भारतीय
5 of 8
साइना नेहवाल
- फोटो : Getty
बैडमिंटन में भारत की सनसनी साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता था, और इस बार भी वह देश के लिए एक और पदक जीत सकती हैं।
विज्ञापन
इतिहास दोहराने का मौका, दूसरी बार पदक जीतने को बेताब ये भारतीय
6 of 8
- फोटो : Getty
पिछले ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने कुश्ती में देश को दूसरा पदक दिलाया था। पहला पदक सुशील कुमार (रजत) ने जीता था। इस बार सुशील तो रियो नहीं जा रहे हैं लेकिन योगेश्वर ओलंपिक में होंगे और इस बार उनसे न सिर्फ पदक बल्कि स्वर्म पदक की आस है।
विज्ञापन
इतिहास दोहराने का मौका, दूसरी बार पदक जीतने को बेताब ये भारतीय
7 of 8
लिएंडर पेस
- फोटो : getty
1996 में अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस ने टेनिस की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। अपने सातवें ओलंपिक में वह युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे और उम्मीद है कि रोहन बोपन्ना के साथ पदक जीत जाएं।
इतिहास दोहराने का मौका, दूसरी बार पदक जीतने को बेताब ये भारतीय
8 of 8
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : Getty
ओलंपिक में भारतीय खेल इतिहास में सबसे शानदार रिकॉर्ड भारतीय हॉकी का रहा है। हॉकी टीम ने देश के लिए रिकॉर्ड 8 स्वर्ण पदक दिलाने के साथ ही कुल 11 पदक दिलाए हैं। इस बार वह ओलंपिक में पदक के दावेदार के रूप में उतर रही है। और वह पदक जीतती है तो 1980 में जीते स्वर्ण के बाद इस खेल से भारत को पहला पदक मिलेगा।