फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

Fri, 05 Aug 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रियो ओलंपिक आज ही से शुरू हो जाएगा। इस बार भारत की ओर से 119 खिलाड़ियों का दल ओलंपिक में शिरकत करने जा रहा है। यह भारत की ओर से सबसे बड़ा दल है। मगर 2016 के रियो ओलंपिक में कई बड़े नाम नजर नहीं आएंगे, जो भारत के लिए पदक की बहुत बड़ी उम्मीद बन सकते थे:

 
Trending Videos
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

2 of 7
सुशील कुमार - फोटो : getty
सुशील कुमार (कुश्ती)
दो पार के ओलंपिक पदक विजेता, इस बार रियो ओलंपिक से गायब रहेंगे। बीजिंग में ब्रॉन्ज और लंदन में सिल्वर जीते वाले सुशील ने इस बार 74 किलोग्राम भार वर्ग के लिए दावा ठोका था। मगर लंबी लड़ाई के बाद नरसिंह के नाम पर ही मुहर लगी।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

3 of 7
मैरीकॉम - फोटो : getty
एमसी मैरीकॉम (महिला बॉक्सिंग)
भारत की तरफ से महिला बॉक्सिंग में पहला पदक जीतने वाली मैरीकॉम ने 2012 में लंदन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, मगर इस साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में वो दूसरे राउंड में ही बाहर हो गईं। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन को वाइल्डकार्ड एंट्री भी नहीं मिली और उनका रियो का सपना टूट गया।

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

4 of 7
विजय कुमार - फोटो : getty
विजय कुमार (शूटिंग)
सेना के बड़े शूटर्स में से एक विजय कुमार ने 2012 में सिल्वर मेडल जीता था। 30 साल के विजय इस साल ओलंपिक के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाए। इस साल विजय की दो बार सर्जरी भी हुई और उन्हें पूरी तरह रिकवर करने में काफी वक्त लग गया।

 
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

5 of 7
रंजन सिंह सोढ़ी - फोटो : getty
रंजन सोढ़ी (शूटिंग)
पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पिछले ओलंपिक में भी भारत की बड़ी उम्मीद थे। मगर इस बार ये 36 वर्षीय डबल ट्रैप शूटर कुछ खास नहीं कर सका और ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

6 of 7
पी कश्यप - फोटो : getty
परुपल्लि कश्यप (बैडमिंटन)
बैडमिंटन के कोर्ट से भी एक नाम गायब होगा। पी कश्यप भारत के लिए बहुत बड़ी उम्मीद थे। मगर घुटने की चोट से ग्रस्त कश्यप बाहर हो गए। पिछले ओलंपिक में कश्यप ने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से नदारद रहेंगे ये बड़े भारतीय सितारे

7 of 7
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
विजेंदर सिंह (बॉक्सिंग)
लगातार सात मैच जीतने वाले प्रो-बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2008 में ब्रॉन्ज जीता था। 2012 में भी विजेंदर क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे, मगर फिर वो हार गए। हार से निराश हो कर विजेंदर प्रो-बॉक्सर बन गए और इसलिए अब भारत के लिए नहीं खेल सकते। विजेंदर फिलहाल WBO के एशिया पैसिफिक चैंपियन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें