यूं तो ओलंपिक में पदक जीतना अपने आप में ही बड़ी बात होती है, लेकिन कुछ ऐसे भी एथलीट्स हैं जिन्होंने खेलों के इस महाकुंभ में अपना दबदबा बनाए रखा। आइए, जानते हैं कि ओलंपिक के पिछले 30 संस्करणों में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने वाले 5 शीर्ष एथलीट्स को।
Trending Videos
विज्ञापन
वो एथलीट्स जिनका ओलंपिक गेम्स में रहा है दबदबा
2 of 5
रियो ओलंपिक
- फोटो : rio2016.com
पिछले 30 संस्करणों में 12 एथलीट्स ऐसे हैं जिन्होंने खेलों के महाकुंभ में अपना दबदबा बनाया और 8 या उससे ज्यादा स्वर्ण पदक जीत लिए। हम यहां सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने वाले शीर्ष 5 एथलीट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
वो एथलीट्स जिनका ओलंपिक गेम्स में रहा है दबदबा
3 of 5
Rio 2016
- फोटो : Getty
ओलंपिक खेलों में 8 स्वर्ण पदक जीतने वाले दुनियाभर के 7 एथलीट्स हैं जबकि 6 खिलाड़ियों ने 5-5 बार पीले तमगे पर कब्जा जमाया है। तो 18 खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने 6-6 बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर 4 एथलीट हैं।
वो एथलीट्स जिनका ओलंपिक गेम्स में रहा है दबदबा
4 of 5
- फोटो : Getty
ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वालों की लिस्ट में दूसरे से लेकर पांचवें पायदान तक काबिज एथलीटों ने 9-9 गोल्ड जीते हैं, जिसमें अमेरिका के फर्राटा धावक कार्ल लेविस हैं जिन्होंने 1984 से 1996 तक 9 स्वर्ण पदक जीते। उनके ही देश के तैराक मार्क स्पिट्ज ने 1968-72 तक इतने ही पदक जीते हैं। फिनलैंड के धावक पावो नुरमी और सोवियत संघ के जिम्नास्ट लॉरिसा लाट्यनीना दो अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने 9-9 गोल्ड मेडल जीते हैं।
अब बात करते हैं ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट की। शार्क के नाम से मशहूर अमेरिका के तैराक माइकल फ्लेप्स ने 2004 से 2012 तक 3 ओलंपिक्स में कुल 18 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।