फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

विज्ञापन
1 of 13
WWE - फोटो : WWE
WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है। WWE के टॉप 10 स्टार्स को करीब $30 मिलियन (210 करोड़) रुपए मिलते हैं। इसमें से आधे से ज्यादा पैसा चोटी के सुपरस्टार्स के हिस्से आता है।
Trending Videos
विज्ञापन

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

2 of 13
एजे स्टाइल्स - फोटो : WWE
यही कारण है कि WWE अपनी भारी डिमांड के जरिए मोटी कमाई करने में पीछे नहीं है। इसमें कोई शक नहीं कि WWE अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपने टेलेंट के लिए खर्च करता है। कमाई के मामले में WWE के सुपरस्टार्स किसी से पीछे नहीं है।
विज्ञापन

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

3 of 13
WWE - फोटो : WWE
स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में WWE से बड़ा नाम कोई नहीं है। रेसलमेनिया 32 की टिकट का औसत दाम करीब $300 था, जो भारत में 20 से 21 हजार रुपए के आस पास है। आइए देखते हैं फोर्ब्स के अनुसार कौन हैं मार्च 2016 तक WWE टॉप कमाऊ सुपरस्टार्स:

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

4 of 13
डीन एम्ब्रोस - फोटो : WWE
डीन एम्ब्रोस
WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप से हाल ही में हाथ धोने वाले डीन एम्ब्रोस साल में 1.1 मिलियन (करीब 7.35 करोड़ रुपए) कमाते हैं। एम्ब्रोस कंपनी के लिए नया चेहरा हैं मगर 2-3 साल में ही उन्होंने अपना बड़ा मुकाम बना लिया।

विज्ञापन

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

5 of 13
केन - फोटो : WWE
केन
WWE के सबसे बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल केन साल में $1.3 मिलियन (करीब 8.7 करोड़ रुपए) चार्ज करते हैं। हालांकि केन ने बतौर डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस भी काम किया है, मगर वो एक स्टार के रूप में कहीं ज्यादा सफल रहे।
विज्ञापन

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

6 of 13
बिग शो - फोटो : WWE
बिग शो
450 पाउंड का यह रेसलर करीब दो दशकों से WWE से जुड़ा है। वजन के साथ बिग शो की फीस भी काफी भारी-भरकम है। बिग शो को WWE से करीब $1.5 मिलियन (करीब 10.4 करोड़ रुपए) बतौर मेहनताना मिलते हैं।

विज्ञापन

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

7 of 13
अंडरटेकर - फोटो : WWE
अंडरटेकर
करीब 25 सालों से कंपनी के साथ करार बनाए रखने वाले अंडरटेकर का नाम बच्चे-बच्चे ने सुना है। अंडरटेकर को WWE से साल के $2 मिलियन (करीब 13.40 करोड़ रुपए) मिलते हैं। पिछले कई सालों से अंडरटेकर साल में 2-3 बार ही WWE रिंग में नजर आते हैं।

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

8 of 13
रोमन रेन्स - फोटो : WWE
रोमन रेन्स
WWE की सबसे दमदार स्टार्स में से एक रोमन रेन्स एक वक्त तक कंपनी का भविष्य माने जाते थे। मगर कमजोर माइक स्किल्स और साधारण मूव्स के चलते उन्हें मिड-कार्ड सेगमेंट में धकेल दिया गया। हालांकि रोमन के पैसों में कोई कमी नहीं आई है। रोमन $2.1 मिलियन (करीब 14.06 करोड़ रुपए) कमाते हैं।

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

9 of 13
सेथ रॉलिन्स - फोटो : getty
सैथ रॉलिंस
WWE के सबसे बड़े हील्स में से एक सैथ रॉलिंस ने घुटने की सर्जरी से वापसी कर साबित किया कि वो एक बड़ा टेलेंट हैं। कंपनी ने भी उनमें समय, पैसा और स्टोरी इंवेस्ट की है। इसी कारण सैथ सिर्फ 3 साल में WWE से $2.4 मिलियन (करीब 16.07 करोड़ रुपए) कमाने लगे हैं।

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

10 of 13
रैंडी ऑर्टन - फोटो : WWE
रैंडी ऑर्टन
12 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन WWE इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन है। करीब 15 सालों से कंपनी के साथ जुड़े रैंडी को कंपनी $2.7 मिलियन (करीब 18.1 करोड़ रुपए) देती है। हालांकि रैंडी के लिए फिलहाल फिट रहना सबसे बड़ी चुनौती है।

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

11 of 13
ट्रिपल एच - फोटो : getty
ट्रिपल एच
कंपनी के चेयरमैन के दामाद और WWE के मुख्य संचालन अधिकारी $2.8 मिलियन (करीब 18.8 करोड़ रुपए) की कमाई करते हैं। ट्रिपल एच अब रिंग में कम और पर्दे के पीछे ज्यादा नजर आते हैं। वैसे अगले दो सुपरस्टार्स के नाम और कमाई दोनों ही हैरान कर देगी।

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

12 of 13
ब्रॉक लेसनर - फोटो : WWE
ब्रॉक लेसनर
WWE में बतौर पार्ट टाइम नजर आने वाले ब्रॉक लेसनर की ख्याति किसी भी प्रोफेशनल रिंग में कम नहीं है। यही वजह है कि WWE उन्हें मुंहमांगी कीमत देने को तैयार है। साल में 4-5 मैच खेलने वाले ब्रॉक लेसनर का अनुबंध $6 मिलियन (करीब 40.2 करोड़ रुपए) का है।
विज्ञापन

जॉन सीना और अंडरटेकर की सैलरी का फर्क हैरान कर देगा आपको!

13 of 13
जॉन सीना - फोटो : WWE
जॉन सीना
2000 के दशक में डूबती कंपनी को सीना का सहारा मिला। 15 साल से कंपनी का चेहरा बने जॉन सीना अच्छी खासी रकम वसूलते हैं। उम्र की ढलान पर पहुंच चुके सीना ने WWE वो सब पाया है, जो कोई और नहीं पा सका। सीना $9.5 मिलियन (करीब 63.5 करोड़ रुपए) की मोटी रकम वसूलते हैं। हालांकि सीना अब WWE का टॉप चेहरा नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें