फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, दीपा ने रियो में रच दिया इतिहास

Tue, 13 Sep 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा मलिक ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। दीपा पैरालंपिक खेलो में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

2 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा ने शॉटपुट- F53 इवेंट में चांदी अपने नाम की। उन्होंने 4.61 मीटर की दूरी तक गोला फेंका। रियो पैरालंपिक खेलों में यह भारत का तीसरा पदक है।

 
विज्ञापन

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

3 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
45 वर्षीय दीपा मलिक व्हीलचेयर पर रहने को मजबूर हैं। मगर उन्होंने हार नहीं मानी। दीपा को शॉटपुट के अलावा भी कई खेलों का शौक है।

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

4 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा कहती हैं कि वइ मेडल के जरिए दिव्यांग महिलाओं की मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि उनका अब तक का सफर शानदार रहा। दीपा टीम की सबसे ज्यादा उम्र की खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

5 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। दीपा तैराकी और जैवलिन थ्रो में भी हाथ आजमा चुकी हैं।
विज्ञापन

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

6 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
1999 में स्पाइनल ट्यूमर के चलते दीपा की कमर के नीचे का पूरा हिस्सा पैरालाइज हो गया था। इस कारण दीपा चल नहीं सकती और व्हीलचेयर उनकी मजबूरी बन गई।
विज्ञापन

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

7 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा राजस्थान के लिए क्रिकेट भी खेल चुकी हैं, मगर उनका पहला प्यार बाइकिंग ही है। दीपा कहती हैं कि उन्होंने 20 साल की उम्र शादी इसलिए की क्योंकि उनके पति को बाइक्स के प्रति उनका प्यार पसंद था।

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

8 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा विश्व की पहली पैराजिल्पिक (जिसके कमर के नीचे का हिस्सा चेतनाहीन हो गया हो) है, जिन्होंने लद्दाख की मोटर रोड्स पर क्वाड बाइक (चार पहियों वाली बाइक) चलाई है। इसके अलावा वो पैराजिल्पिक महिलाओं की दिल्ली से चैन्नई तक की ड्राइव का भी हिस्सा रही हैं।

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

9 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा ने 8 दिन में 1700 किलोमीटर ‘रेड डि हिमालया’ ड्राइव की है। यह ड्राइव शिमला, जम्मू, लेह और लद्दाख से निकलती है, जिसमें 18000 फुट की चढ़ाई भी शामिल है। दीपा एडवेंचर स्पोर्ट्स की शौकीन हैं।
विज्ञापन

किस्मत ने क्रिकेट से नाता तोड़ा, रियो में रच दिया इतिहास

10 of 10
दीपा मलिक - फोटो : getty
दीपा के पति और पिता, दोनों सेना से जुड़े हैं। दीपा खेल मंत्रालय द्वारा फिजिकल एजुकेशन प्लानिंग की मनोनित सदस्या भी हैं। दीपा ने 2012 में अर्जुन पुरस्तकार जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें