फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

Tue, 18 Oct 2016 10:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
स्पोर्ट्स - फोटो : getty
आज के दौर में हर खेल के खिलाड़ी अपनी फिटनेस और बॉडी पर खूब ध्यान देते हैं। इसके अलावा हर खिलाड़ी अपने लुक्स, स्टाइल और चार्म का भी खास ख्याल रखते हैं। फैंस उनके स्टाइल स्टेटमेंट को भी खूब फॉलो करते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, टेनिल, रग्बी और रेसलिंग जैसे खेल के इस सेक्सी खिलाड़ियों के पीछे खूबसूरत बालाओं की लाइन लगी रहती है। जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी:
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

2 of 11
रोमन रेन्स - फोटो : getty
रोमन रेन्स
एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले रोमन रेन्स ने WWE में एक बड़ी पहचान बनाई है। 29 साल के रोमन किसी फिल्म स्टार जैसे ही सेक्सी नजर आते हैं। रोमन की बॉडी बेजोड़ है और उनका कद भी बेहद शानदार है।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

3 of 11
विराट कोहली - फोटो : getty
विराट कोहली
26 साल के विराट कोहली भारतीय क्रिकेट की पहचान बन गए हैं। विश्व भर में फैंस के चहेते कोहली टैटू के बेहद शौकीन हैं। विराट कोहली बेहद स्टाइलिश और आकर्षक खिलाड़ी हैं। अब वो कितने सेक्सी हैं, ये तो उनके फैंस की संख्या ही बताती है।

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

4 of 11
रोजर फेडरर - फोटो : getty
रोजर फेडरर
33 साल के रोजर फेडरर टेनिस के ही नहीं, बल्कि पूरे स्पोर्ट्स जगत के सुपरस्टार हैं। फेडरर न सिर्फ कोर्ट में ‘कातिलाना’ हैं, कोर्ट के बाहर भी उनके लुक्स कुछ कम ‘कातिल’ नहीं हैं। चॉकलेट के देश से आने वाल फेडरर खुद ही ‘चॉकलेट ब्वॉय’ हैं।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

5 of 11
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
एलेस्टर कुक
इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक के लिए लड़कियां दीवानी हैं। कुक न सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं, बल्कि एक लेखक, सेक्सोफोन प्लेयर, मानवप्रेमी भी हैं। इतने टेलेंट और बेहतरीन लुक्स उनकी पर्सनेलिटी पर चार चांद लगाते हैं।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

6 of 11
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : getty
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
फुटबॉल के मैदान पर अपने पैरों से कमाल कर दिखाने वाले रोनाल्डो सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। रोनाल्डो फुटबॉल के मैदान के बाहर फैशन लाइन में भी एक्टिव हैं। उन्होंने एक अंडरवेयर रेंज डिजाइन की है। वो मानव कल्याण कार्यों में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं।

 
विज्ञापन

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

7 of 11
जिरार्द पिक्ये - फोटो : getty
जिरार्द पिक्ये
स्पेन के सेक्सी फुटबॉलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बार्सिलोना और स्पेन का यह खिलाड़ी बैचलर नहीं हैं। हालांकि इससे इनकी फैन फॉलोइंग पर कोई फर्क नहीं पड़ा। यह दिग्गज डिफेंडर पॉप स्टार शकीरा से अपने दिल को नहीं डिफेंड कर सका। दोनों 2010 से साथ हैं।

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

8 of 11
केविन पीटरसन - फोटो : getty
केविन पीटरसन
जब भी ‘हॉट प्लेयर्स’ की बात की जाती है, तो ज्यादातर लोग के दिमाग में फुटबॉल, रग्बी या टेनिस के खिलाड़ियों की तस्वीर उभरती है। मगर साउथ अफ्रीकी मूल के इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन दुनिया से सबसे हॉट क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि दूसरे खिलाड़ियों को भी जमकर टक्कर देते हैं।

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

9 of 11
डेविड बेकहम - फोटो : getty
डेविड बैकहम
दुनिया में कोई भी हॉट प्लेयर्स की लिस्ट इस नाम के बिना अधूरी ही हैं। फुटबॉल के साथ-साथ फैशन की सुर्खियों में छाए रहने वाले का रुतबा उन्हें और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है। 41 साल के बैकहम ने 20 साल तक पेशेवर फुटबॉल खेला, मगर अब भी उनको याद किया जाता है।

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

10 of 11
ग्राजियानों पेल्ले - फोटो : getty
ग्राजियानो पेल्ले
इटली के हॉट फुटबॉल स्ट्राइकर ग्राजियानो पेल्ले मैदान के बाहर भी फैंस के दिलों को लुभाते हैं। सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि उनका स्टाइल भी फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। यह खिलाड़ी इटैलियन के अलावा फ्रेंच, स्पेनिश और अंग्रेजी भी फर्राटे से बोल सकता है।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं दुनिया के सबसे हॉट और फिट खिलाड़ी

11 of 11
डैनी अमेनडोला - फोटो : getty
डैनी अमेनडोला
अमेरिकी फुटबॉल लीग (NFL) के खिलाड़ी डैनी अमेनडोला दुनिया के सबसे हॉट खिलाड़ी माने जाते हैं। 31 साल के डैनी न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स की तरफ से खेलते हैं। डैनी न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, साथ ही वो एक उदार दिल के व्यक्ति हैं। 28.5 मिलियन डॉलर की डील साइन करने वाले डैनी ने कहा कि जितने भी पास उनसे छूटेंगे, उसके लिए वो प्रति पास 200 डॉलर दान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें