21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिए गोल्ड कोस्ट पूरी तरह सज चुका है। कॉमनवेल्थ में ईवेंट का आगाज 5 अप्रैल से होगा। इस कॉमनवेल्थ में 225 भारतीय एथलीटों का दल देश का प्रतिनिधित्व करेगा। कॉमनवेल्थ में भारतीय फैंस को देश के कई नामी खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।
मौजूदा समय में भारतीय एथलीट कई कैटेगरी में मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं। इनमें बैटमिंटन, शूटिंग, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग सबसे ऊपर है। इन खेलों में भारत का रैंक ज्यादा बेहतर है, इसलिए खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद की जा सकती है। आइए कॉमनवेल्थ शुरू होने से पहले कुछ खास तस्वीरों पर एक नजर डालें।