21वें
कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज शाम को होगी। गोल्ड कोस्ट में होने वाले मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में 225 भारतीय एथलीटों का दल देश का प्रतिनिधित्व करेगा। भारतीय दल में ऐसे कई एथलीट शामिल हैं, जिनसे देश पदक की उम्मीद कर सकता है।
कॉमनवेल्थ के पिछले तीन सीजनों में भारत ने 215 मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है। 2006 में भारत के खाते में कुल 50 मेडल आए थे, तो वहीं साल 2010 में भारतीय एथलीटों ने 101 मेडल जीते थे। इसके अलावा साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 64 मेडल जीते थे।
मौजूदा समय में भारतीय एथलीट कई कैटेगरी में मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं। इनमें बैटमिंटन, शूटिंग, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग सबसे ऊपर है। इन खेलों में भारत का रैंक ज्यादा बेहतर है, इसलिए खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद की जा सकती है।