फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बेटियां हैं तिरंगे की असली शान, उपलब्धियां ऐसी कि सुनकर हो जाएगा सीना गर्व से चौड़ा

Tue, 14 Aug 2018 09:06 PM IST
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
indian athlete
15 अगस्त 2018 को पूरा देश 72वें स्वंतत्रता दिवस के जश्न में सराबोर होगा। आज से 72 साल पहले अंग्रेजों की बेड़ियां तोड़ने के बाद देश को आजादी मिली थी। हालांकि, इतना लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी कई दशकों तक देश में महिलाओं की स्थिति जर्जर ही बनी रही। लेकिन पिछले कुछ समय से जिस हौसले और जज्बे के साथ बेटियों ने देश का सम्मान बढ़ाया है, वो जानकर आज हर भारतीय की जुबां पर सिर्फ एक ही डायलॉग है... 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के...'
विज्ञापन

मनु भाकर

2 of 6
मनु भाकर
हरियाणा की 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने जर्मनी के सुहल में आयोजित हुए आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में 242.5 अंकों के साथ पीला तमगा जीता था। मनु भाकर वही शूटर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था। मनु ने 240.9 अंक के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। बता दें कि इस साल मनु ने इस साल कुल सात स्वर्ण पदक देश के लिए जीते हैं।
विज्ञापन

हिमा दास

3 of 6
hima das
असम की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास इस साल ने फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में इतिहास रचा था। हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। उनसे पहले भारत की कोई महिला खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड नहीं जीत सकी थी। हिमा ने यह दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरी की।

शिवांगी पाठक

4 of 6
shivangi pathak
दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में शुमार माउंट एवरेस्ट और माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका) को फतह करने वाली 17 वर्षीय शिवांगी पाठक पर आज पूरे देश को गर्व है। सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली भारत की इस युवा पर्वतारोही ने 5,895 मीटर ऊंचे किलिमंजारो को सिर्फ 34 घंटों में पार किया था। एवरेस्ट और किलिमंजारो शिखर को फतह करने के बाद अब शिवांगी का अगला टारगेट यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एल्बर्स है। शिवांगी पाठक देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक नया स्रोत बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन

मनिका बत्रा

5 of 6
Manika Batra
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की होनहार टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा ने चार पदक जीते थे। दिल्ली की मनिका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दो स्वर्ण (टीम और व्यक्तिगत), एक रजत (युगल) और कांस्य (मिश्रित युगल) पदक जीता था। एशियन गेम्स में भी देश को मनिका बत्रा से बड़े पदक की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीना सिद्धू

6 of 6
heena sidhu
28 वर्षीय शूटर हीना सिद्धू ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर कब्जा किया था। इसके अलावा इस होनहार शूटर ने 10 मीटर एयर राइफल ईवेंट में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। हीना ने 2013 और 2017 के विश्व कप में भी गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (2010), कॉमवेल्थ चैंपियनशिप (2017) और एशियन चैंपियनशिप (2015) में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें