फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE के इन दिग्गजों का मैच के दौरान उतरा मास्क, असली चेहरा देख चकित हुए फैंस

Sat, 22 Aug 2020 03:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
WWE - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में जब भी मास्क पहने WWE के सुपरस्टारों का नाम लिया जाता है, तो रे मिस्टीरियो का नाम ही सबसे पहले आता है। मिस्टीरियो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। फिलहाल वो भी सिंकारा और कलिस्टो जैसे सुपरस्टार्स की तरह WWE में काम कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर के फैंस ने उन्हें शायद कभी बिना मास्क के ना देखा होगा।  WWE में उनका कैरेक्टर ऐसा होता है जिसे कंपनी बाहर नहीं आने देना चाहती। कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिनका WWE टीवी पर लाइव शो के दौरान मास्क गलती से उतर गया था। आइए जानते हैं उनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
gran metalik - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेन मेटालिक पिछले कई सालों से मास्क पहनकर रिंग में लड़ रह हैं। साल 2017 में वो नेविल के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे थे। एक मैच के दौरान नेविल खुद को एक हील सुपरस्टार के रूप में मेटालिक का मास्क उतारने की कोशिश कर रहे थे। नेविल से गलती ये हो गई कि उन्होंने मास्क को ज्यादा ताकत के साथ खींच दिया था। तब पहली बार फैंस को मेटालिक का चेहरा देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 4
Kalisto - फोटो : सोशल मीडिया
कलिस्टो पिछले सात साल से WWE के साथ जुड़े रहे हैं और वो उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनका मास्क WWE टीवी पर कई बार उतरते देखा गया है। साल  2016 में अल्बर्टो डेल रियो ने गलती से उनका मास्क करीब-करीब उतार ही दिया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि डेल रियो ने ज्यादा जोर से कलिस्टो के मास्क को खींच दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
,rey mysterio - फोटो : सोशल मीडिया
रे मिस्टीरियो WWE के सबसे दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनके साथ मास्क उतरने की कई घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। मनी इन द बैंक 2011 लैडर मैच में में अल्बर्टो डेल रियो ने मिस्टीरियो का मास्क उतारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें