नासिर हुसैन
हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मेरे कहने का मतलब है कि यह चिंता का विषय है क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। इन तीन खिलाड़ियों में जो रूट और बेन स्टोक्स के साथ बेयरस्टो शामिल हैं, लेकिन उसे स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है और बाकी चेन्नई जा रहे हैं। इस पर पुनर्विचार करना होगा। खिलाड़ी जिस दौर से गुजरे हैं वह दुस्वप्न जैसा है, उन्हें पिछली गर्मियों और फिर आईपीएल में जैव सुरक्षित वातावरण में दिन बिताने पड़े। इसके बाद खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका गए, अब श्रीलंका में है, फिर भारत जाएंगे और उसके बाद आईपीएल में खेलेंगे।'