फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: देश को इन 8 चेहरों पर होगा फक्र, जिनके गोल्ड की बदौलत विदेश में गूंजा राष्ट्रगान

Sat, 14 Apr 2018 07:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ का 10वां दिन भारत के लिए काफी सुनहरा रहा। शनिवार को भारत के खाते में 7 गोल्ड मेडल आए। बता दें कि भारत के नाम अब तक कुल 59 मेडल हो गए हैं, जिनमें 25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं। आइये जानते हैं, वो 6 गोल्डेन चेहरे, जिन्होंने लगाया गोल्ड का 'छक्का':-
विज्ञापन

एमसी मेरीकॉम

2 of 9
मेरीकॉम
10वें दिन की शुरुआत में देश की महिला मुक्केबाज मेरीकॉम ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने नॉर्थन आयरलैंड की क्रिस्टीना ओकोहारा को 48 किलोग्राम की कैटगरी के फाइनल में हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में यह मेरीकॉम का पहला पदक है। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए अंतिम व निर्णायक मुकाबले में पांच राउंड खेले गए, जिनमें मेरीकॉम ने सभी राउंड में बढ़त को बरकरार रखा और देश के लिए गोल्ड जीता।
विज्ञापन

विनेश पोघाट

3 of 9
विनेश फोगाट
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वीमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में कनाडा के पहलवान जेसिका मैकडोनाल्ड को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने मुकाबले में जेसिका को 13-3 से मात दी।

संजीव राजपूत

4 of 9
संजीव राजपूत
शूटिंग में भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में रिकॉर्ड 454.5 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर 448.4 प्वाइंट्स के साथ कनाडा के शूटर ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

गौरव सोलंकी

5 of 9
गौरव सोलंकी
भारत के 21 वर्षीय बॉक्सर गौरव सोलंकी ने मेन्स 52 किलोग्राम की कैटेगरी की फाइनल में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रैंडन इरवाईन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। गौरव ने फाइनल बाउट में ब्रैंडन को 4-1 से मात दी।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा

6 of 9
नीरज चोपड़ा
भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में 86.47 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता है। इस मुकाबले में नीरज ने ऑस्ट्रेलिया के हमिश पिकॉक को हराया। वह 82.59 मीटर थ्रो करके दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन

सुमित

7 of 9
सुमित
भारतीय पुरुष पहलवान सुमित ने मेन्स फ्रीस्टाइल 125 किग्रा नॉर्डिक सिस्टम में भारत को 22वां गोल्ड दिलाया। दरअसल, सुमित का मुकाबला नाइजीरिया के पहलवान बोल्टिक से होना था, लेकिन वह रिंग पर नहीं पहुचें। जिसके बाद सुमित को वॉकओवर मिला और रेफरी ने उनको विजय घोषित कर दिया। 

मनिका बत्रा

8 of 9
manika batra - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की सिंग्लस टेबल टेनिस मुकाबले में दिल्ली की मनिका बत्रा ने सिंगापुर की मेंगयू यू को 11-7, 11-6, 11-2, और 11-7 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। 
विज्ञापन

विकास कृष्णन

9 of 9
विकास कृष्णन
भारतीय बॉक्सर विकास कृष्णन मेन्स 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। विकास ने कैमरुन के मुक्केबाज को 5-0 से करारी मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें