फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत की अच्छी शुरुआत, विकास अंतिम 16 में

Wed, 10 Aug 2016 06:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विकास कृष्ण - फोटो : getty
भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने रियो ओलंपिक खेलों के चौथे दिन मंगलवार को पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडिलवेट स्पर्धा का पहला मुकाबला 3-0 से जीत लिया। विकास अमेरिका के अपने प्रतिद्वंद्वी एल्बर्ट शोन चार्ल्स कोनवेल को 29-28, 29-28, 29-28 से हराया।
Trending Videos
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत की अच्छी शुरुआत, विकास पहुंचे अंतिम 16 में

2 of 7
विकास कृष्ण - फोटो : getty
शुरुआत में अमेरिकी मुक्केबाज काफी आक्रामक रहे, लेकिन विकास ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अहम अंक हासिल किए। पहले राउंड में विकास को तीनों निर्णायकों ने 10-10 अंक दिए, जबकि कोनवेल को 9-9 अंक मिले।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत की अच्छी शुरुआत, विकास पहुंचे अंतिम 16 में

3 of 7
विकास कृष्ण - फोटो : getty
मुक्केबाजी में भारत की अच्छी शुरुआत हुई हैं। विकास कृष्ण अगले राउंड में भी तकनीकी रूप से आगे रहे। दूसरे राउंड के लिए विकास को पहले निर्णायक ने नौ अंक दिए जबकि शेष निर्णायकों ने 10-10 अंक दिए।

बॉक्सिंग में भारत की अच्छी शुरुआत, विकास पहुंचे अंतिम 16 में

4 of 7
विकास कृष्ण - फोटो : getty
पहले दो राउंड में पिछड़ने के बाद कोनवेल ने तीसरे राउंड में बेहतरीन वापसी की। उसके बाद उन्होंने विकास पर मुक्कों की झड़ी लगा दी, जिसमें कुछ प्रहार सीधे विकास के चेहरे पर लगे।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत की अच्छी शुरुआत, विकास पहुंचे अंतिम 16 में

5 of 7
विकास कृष्ण - फोटो : getty
लेकिन विकास ने सिर्फ अंधाधुंध प्रहार करने की जगह अहम प्वाइंट हासिल करना ही उचित समझा। विकास को इसका फायदा भी मिला, हालांकि इस बार उन्हें सिर्फ एक निर्णायक ने पूरे अंक दिए।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत की अच्छी शुरुआत, विकास पहुंचे अंतिम 16 में

6 of 7
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
वहीं कोनवेल दो निर्णायकों से पूरे अंक हासिल करने में कामयाब रहे। विकास को लेकिन शुरुआती बढ़त का फायदा मिला और वह यह मुकाबला अंकों के आधार पर जीतने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत की अच्छी शुरुआत, विकास पहुंचे अंतिम 16 में

7 of 7
विकास कृष्ण - फोटो : getty
विकास अब प्री क्वार्टर फाइनल में 12 अगस्त को रिंग में उतरेंगे। इस बार भारत की तरफ तीन बॉक्सर रियो ओलंपिक में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें