जॉन सीना की गर्लफ्रेंड निकी बेला और ब्री बेला लंबे समय से रिंग से दूर हैं, लेकिन जल्द ही इन दोनों की एंट्री WWE की रिंग में देखने को मिल सकती है। बेला ट्विन्स के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने हाल ही में इन टच वीकली में अपनी वापसी की योजना के बारे में बातें की।
विज्ञापन
2 of 5
बेला ट्विन्स
निकी बेला टोटल डिवाज और टोटल बेलास की प्रोड्यूसर और स्टार हैं। इसके अलावा वो अपनी बहन ब्री बेला के साथ कई शो में नजर आती रहती हैं। ब्री बेला हाल ही में मां बनीं हैं और अभी उन पर कई जिम्मेदारियां हैं। इसके बेला ट्विन्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। अब दोनों बहनों ने WWE में वापसी का मन बना लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
बेला ट्विन्स
निकी ने पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और अपने भविष्य की योजना का भी खुलासा किया। बेला ट्विन्स जल्द वापसी करने वाली हैं, जिसके बारे में उन्होंने अपने विचार सामने रखे। बेला ट्विन्स ने बताया कि वो WWE की रिंग को काफी मिस कर रही हैं।
4 of 5
बेला ट्विन्स
ब्री बेला ने बताया जो सुपरस्टार रैसलिंग के लिए पागल होते हैं वो कभी इससे दूर नहीं हो सकते , जबकि निकी बैला ने बोला कि हम 2018 में वापसी करने वाले हैं, लेकिन अकले नहीं, बेला ट्विन्स के तौर पर आएंगे।
खैर, ब्री बैला ने रैसलमेनिया 32 के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया था। जबकि रैसलमेनिया 33 के बाद निकी बैला ने रिंग से दूरी बना ली थीं। निकी ने बताया था कि उन्हें गर्दन में गंभीर चोट है जिसके कारण वो फुल टाइम काम नहीं कर पाएंगीं। फैंस को बैला ट्विन्स का जादू एक बार फिर से रिंग में देखना है।