फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में इन लोगों से बना लें दूरी, नहीं तो खतरे में पड़ सकती है नौकरी

Fri, 22 Sep 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 6
आपके ऑफिस का माहौल जितना अच्छा होगा आप उतने ही अच्छे तरीके से अपना काम कर सकेंगे। माहौल का सीधा असर आपके काम पर पड़ता है इसलिए जितना हो सके अपने आसपास के माहौल को अच्छा बनाए रखें। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है ऑफिस में किसी भी कर्मचारी से बात करते समय इस बात का ध्यान रखना कि वो आपके अंदर किसी तरह की नेगेटिविटी का संचार न कर रहा हो। आपको दूसरों के खिलाफ भड़का न रहा हो या फिर कुछ गलत करने की हिदायत न दे रहा हो।

अगर कोई व्यक्ति आपके साथ ऐसा कर रहा है तो तुरंत उससे दूरी बनाने के बारे में विचार करें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे लेगों के बारे में जिनसे आपको ऑफिस में दूरी बनाए रखने की सख्त जरूरत है। 

पढ़ेंः बिहार पुलिस में SI की बंपर वैकेंसी, 35 हजार सैलरी
विज्ञापन

ऑफिस में इन लोगों से बनाए रखें दूरी, नहीं तो खतरे में पड़ेगी नौकरी

2 of 6
नेगेटिविटी का करते हों प्रचार
ऑफिस में ऐसे कई लोग मौजूद होते हैं जो आपके अंदर बुरी बातों को भरे का प्रयास करते हैं। कई बार आप कोई काम बिल्कुल सही कर रहे होते हो लेकिन कुछ लोग उसे गलत बताने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से ऑफिस में बच कर रहने की जरूरत है। ये लोग आपके दिल और दिमाग पर नेगेटिविटी भरने का प्रयास करते हैं जिससे आपका काम प्रभावित होता है। आपकी नौकरी तक जा सकती है।
विज्ञापन

ऑफिस में इन लोगों से बनाए रखें दूरी, नहीं तो खतरे में पड़ेगी नौकरी

3 of 6
इधर की बात उधर करने वाले
ऑफिस में भी ऐसे कई लोग मौजूद होते हैं जो इधर की बात उधर लगाते फिरते हैं। कहीं से कुछ पता लगा तो सीधा किसी और को बताने चल दिए। आपसे कुछ सुना तो किसी और के कान भर दिए। ऐसे लोगों से जितना हो सके बच कर रहें। कहीं ये आपकी नौकरी पर खतरा न बन जाएं।

ऑफिस में इन लोगों से बनाए रखें दूरी, नहीं तो खतरे में पड़ेगी नौकरी

4 of 6
बात-बात पर हिदायत देना
ऑफिस में आपको कुछ लोग ऐसे मिलेंगे जो आपको हर बात पर कुछ न कुछ नया करने की हिदायत देंगे। वो आपके हर काम पर अपनी नसीहत का इस्तेमाल करेंगे। आपको बताने की कोशिश करेंगे कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत। ऐसे लोगों से जितना हो सके दूरी बनाएं नहीं तो ये आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑफिस में इन लोगों से बनाए रखें दूरी, नहीं तो खतरे में पड़ेगी नौकरी

5 of 6
भड़काने की कोशिश करने वाले
ऑफिस में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आपको दूसरों के खिलाफ भड़काते नजर आते हैं। उनकी नजर में हर सहकर्मी बुरा होता है और गलत कर रहा होता है। इससे वो आपके अंदर ईर्ष्या की भावना भरने में सफल होता है। ऐसे लोगों से बच कर रहें। कहीं ये आपको नौकरी न ले डूबें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में इन लोगों से बनाए रखें दूरी, नहीं तो खतरे में पड़ेगी नौकरी

6 of 6
हर बात पर आपका प्रतियोगी बनने वाले
आपके ऑफिस में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी भी बात पर आपसे प्रतियोगिता करने के लिए तैयार हो जाते हैं। उनका मूल कारण बस आपको हराना होता है। उनका बस एक ही लक्ष्य होता है- किसी भी तरह से जीत जाना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें