फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेल 2018: इन 5 पहलवानों पर टिकी निगाहें, विरोधी को चित कर दिला सकते हैं भारत को गोल्ड

Fri, 10 Aug 2018 05:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sushil kumar - फोटो : pti
एशियाई खेलों में भारत को एथलेटिक्स के अलावा सर्वाधिक मेडल रेसलिंग (56) ने दिलाए हैं। भारतीय रेसलिंग दल जकार्ता पालेमबांग गेम्स में पूरे विश्वास के साथ जाएगा क्योंकि उसके 12 पहलवानों ने इस साल अप्रैल में हुए 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीते। 

गोल्डकास्ट में संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोंज सहित कुल 12 पदकों के साथ रेसलिंग की अंक तालिका में शीर्ष पर था। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स की तुलना में एशियाई खेलों में ज्यादा कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी और गोल्ड कोस्ट जैसा प्रदर्शन दोहराना भारतीय पहलवानों के लिए आसान नहीं होगा। चलिए गौर करते हैं कि इस बार किन पहलवानों से मेडल जीतने की उम्मीद है:
विज्ञापन

2 of 6
bajrang punia
बजरंग पूनिया- चार साल पहले इंचियोन गेम्स में योगेश्वर दत्त एकमात्र पहलवान थे, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। मगर वो संन्यास ले चुके हैं। उनके साथी बजरंग पूनिया हालांकि शानदार फॉर्म में हैं। बजरंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स और इस्तांबुल में पिछले महीने यासर डोगु इंटरनेशनल पर आयोजित टीबिलिसी ग्रैंडप्रिक्स में गोल्ड मेडल जीते। 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत को बजरंग से गोल्ड की उम्मीद है। अगर पूनिया ने जकार्ता में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा तो निश्चित ही देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sushil kumar - फोटो : pti
सुशील कुमार- दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन भी हैं। सुशील का एशियाई खेल में प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा है, जिसमें वह इस बार जरूर सुधार करना चाहेंगे। सुशील ने 2006 एशियाई खेल में ब्रोंज (कांस्य) मेडल जीता था। 

4 of 6
सुमित मलिक
सुमित मलिक- गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित एशियाई खेलों में भी उपलब्धि हासिल करने की कोशिश करेंगे। संदीप तोमर (57 किग्रा), पवन कुमार (86 किग्रा) और मौसम खत्री (97 किग्रा) अन्य भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जो जकार्ता में मेडल जीत सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला पहलवानों में गोल्ड मेडल जीतने वाली एकमात्र रेसलर हैं विनेश फोगाट। उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की थी। विनेश ने इंचियोन गेम्स में ब्रोंज मेडल जीता था, जिसे इस बार वह गोल्ड में तब्दील करने की पूरी कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
साक्षी मलिक- भारत को 2016 रियो ओलंपिक ब्रोंज मेडलिस्ट साक्षी मलिक से एशियाई खेल 2018 में गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग में ओलंपिक ब्रोंज मेडल जीता था। उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रोंज मेडल जीता था। एशियाई खेलों में साक्षी को पहले मेडल की तलाश रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें