जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में पहलवान विनेश फोगाट ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। विनेश ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की पहलवान यूकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराया।
दूसरे दिन 50 किग्रा. फ्री स्टाइल में भारत की ओर से ताल ठोकते हुए फोगाट ने शानदार प्रदर्शन किया। इंडोनेशिया में चल रहे यह इन एशियाई खेलों का भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल था। आइए बेहद कम समय में जानते हैं विनेश फोगाट के करियर की बड़ी उपलब्धियां...
विज्ञापन
2 of 5
विनेश फोगाट
भारत की ओर से विनेश ने दिन की शुरुआत करते हुए चीन की सुन को हराया। उन्होंने इस जीत के साथ रियो ओलिंपिक की अपनी कड़वी यादों को पीछे छोड़ दिया जब चीनी खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में पैर में चोट लगने के कारण विनेश मुकाबला हार गई थीं। इस मुकाबले में विनेश ने इस बार विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और उसे 8-2 से हराया।