फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं बैसाखी का सहारा!

Fri, 14 Oct 2016 06:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अंडरटेकर - फोटो : WWE
पिछले 25 सालों से WWE के साथ जुड़े दुनिया के सबसे मशहूर रेसलरों में से एक अंडरटेकर काफी समय से एक्शन से बाहर हैं। रेसलमेनिया-32 के बाद वो रिंग में नजर नहीं आए हैं। यह अब तक नहीं पता चल पाया है कि वो रिंग में कब वापसी करेंगे।
विज्ञापन

अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा

2 of 6
अंडरटेकर - फोटो : WWE
अंडरटेकर के बारे में कोई खोज-खबर नहीं मिल रही है। ऐसे में एक फोटो के जरिए पता चल रहा है कि अंडरटेकर चोटिल हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बैसाखी का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा

3 of 6
अंडरटेकर - फोटो : WWE
इस तस्वीर के आने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि अंडरटेकर कहीं सचमुच तो चोटिल नहीं। हालांकि अंडरटेकर के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि अंडरटेकर बस इस बैसाखी के साथ फोटो खिंचा रहे थे और वो चोटिल नहीं हैं।

अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा

4 of 6
अंडरटेकर - फोटो : Instagram
इससे पहले इसी साल अगस्त में भी अंडरटेकर की एक तस्वीर बैसाखी के साथ आई थी। उस वक्त भी यही कहा गया कि अंडरटेकर चोटिल हैं। हालांकि इस मुद्दे पर फिर सफाई दी गई कि वो छड़ी उस फैन की थी, जिसके साथ अंडरटेकर ने फोटो खिंचवाई थी।
विज्ञापन

अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा

5 of 6
अंडरटेकर - फोटो : WWE
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अंडरटेकर इस वक़्त WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन से काफी नाराज़ हैं और इसी वजह से वो WWE की किसी भी कहानी में रैसलमेनिया के बाद से नहीं दिखे हैं। विंस ने अंडरटेकर को रैसलमेनिया 32 में अपने बेटे शेन मैकमैहन से हारने की बात कही थी, जो उन्हें ज़्यादा अच्छा नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरटेकर के आए कैसे दिन, चलने के लिए ले रहे हैं सहारा

6 of 6
अंडरटेकर - फोटो : WWE
WWE से जुड़े खास सूत्रों की मानें तो इस साल के रेसलमेनिया-33 में अंडरटेकर जॉन सीना के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। संभव है कि अपने 25वें रेसलमेनिया के बाद वो रिटायर हो जाएं। 50 की उम्र पार कर चुके अंडरटेकर करियर में बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें