फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Thu, 13 Oct 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
WWE में काफी समय से गोल्डबर्ग के वापसी की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन सभी अफवाहों को सच साबित करते हुए गोल्डबर्ग की WWE में वापसी पक्की हो गयी है। वो जल्द ही WWE की रिंग में वापसी करेंगे।
विज्ञापन

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

2 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
आज के नए दर्शकों को गोल्डबर्ग के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। गोल्डबर्ग अपने करियर WCW करियर के दौरान बेहद बड़ी हस्ती रहे। WWE ने जब WCW को खरीदा तब वो कंपनी से जुड़े लेकिन एक साल के अंदर उन्होंने कंपनी छोड़ दी। गोल्डबर्ग से जुड़ी कुछ मजेदार बातें जो शायद आप नहीं जानते:
विज्ञापन

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

3 of 11
गोल्डबर्ग
विंटेज कार इकट्ठी करना
गोल्डबर्ग प्रो रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने विंटेज कार एकत्र करने को शौक बना लिया। उनके पास कई सारी विंटेज कार और मोटरबाइक हैं। उनके पास 20 से ज्यादा विंटेज कार हैं, जिसमें सुपर बॉस 429 मस्टैंग और शेल्बे कोबरा 427 जैसी गाड़ी शामिल है।

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

4 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
NFL के लिए खेल चुके हैं
कई रेसलर्स रेसलिंग में आने से पहले अमेरिकन फुटबाल खेला करते थे जैसे रोमन रेन्स, बैरन कॉर्बिन और गोल्डबर्ग। 1990 NFL ड्राफ्ट में गोल्डबर्ग लॉस एंजलिस रैम्स में ड्राफ्ट हुए। वे 302 वें खिलाडी थे। हालांकि चोटिल होने के कारण उनका फुटबॉल करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा। फुटबॉल करियर खत्म कर के वे प्रो रैसलिंग में उतरे।

 
विज्ञापन

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

5 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
एक जिम में दो दिग्गजों ने खोजा
गोल्डबर्ग अपनी चोट से अटलांटा के जिम में उभर रहे थे और इस उम्मीद में थे कि उनका फुटबॉल करियर वापस चल पड़े। तभी उस जिम में ट्रेनिंग कर रहे स्टिंग और लेक्स लुगर ने उन्हें देखा। दोनों गोल्डबर्ग के बड़े शरीर और शक्ति देखर खुश हुए। दोनों ने उन्हें रैसलिंग में हाथ आजमाने को कहा, उसके बाद जो हुआ वो इतिहास है।
विज्ञापन

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

6 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए
फुटबॉल स्कालरशिप के साथ गोल्डबर्ग को जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला। इस दौरान गोल्डबर्ग ने कड़ी मेहनत की और साइकोलॉजी में डिग्री हासिल करने के करीब भी पहुँच गए। लेकिन डिग्री पूरी होने के पहले उन्हें NFL में ड्राफ्ट कर लिया गया। डिग्री हासिल करने से वे केवल तीन क्लास दूर थे।

 
विज्ञापन

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

7 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
गोल्डबर्ग ASPCA के प्रवक्ता हैं
गोल्डबर्ग का जानवरों से प्यार सभी को मालूम है। वे केवल जानवरों से प्यार नहीं करते, बल्कि अमेरिकन सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (ASPCA) के प्रवक्ता हैं। गैरकानूनी जानवरों की लड़ाई के खिलाफ गोल्डबर्ग यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस पर इसके बारे में जागरुकता भी फैला चुके हैं।

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

8 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
ब्रेट हार्ट का रैसलिंग करियर खत्म किया
एक मैच में गोल्डबर्ग और ब्रेट हार्ट का सामना हुआ। मैच के पहले ब्रेट ने गोल्डबर्ग को सावधानी से मुकाबला करने को कहा। लेकिन यहाँ पर गोल्डबर्ग की सुपरकिक हार्ट के शरीर पर गलत हिस्से पर लग गई और इससे उनका करियर खत्म हो गया। हार्ट को यहाँ पर गहरी चोट लगी जिसके बाद उन्हें संन्यास लेना पड़ा। इस घटना के बाद गोल्डबर्ग ने ब्रेट हार्ट से कई बार माफ़ी मांगी।

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

9 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
गोल्डबर्ग शाकाहारी हैं
गोल्डबर्ग के शरीर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे शाकाहारी हैं। उन्होंने PETA के सेलिब्रिटी कुकबुक में अपनी कुछ दिलचस्पी रेसेपी भी बताई है। गोल्डबर्ग ने ये साबित किया है कि फिट रहने के लिए मांसाहारी भोजन की ज़रूरत नहीं है।
 

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

10 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
गोल्डबर्ग टेलीविज़न मैचों में केवल 5 बार पिन किये गए हैं
प्रो रैसलिंग इतिहास में गोल्डबर्ग के हार-जीत का रिकॉर्ड सबसे अच्छा तो नहीं, लेकिन अच्छा ज़रूर है। अपने करियर में वे केवल 5 टेलीविज़न मैच हारे हैं। 1997 में WCW में डेब्यू करके उन्होंने 173-0 का ‘रिकॉर्ड’ बनाया। ये स्ट्रीक 1998 तक कायम रही और इस साल केविन नैश ने स्कॉट हॉल की मदद से तोडा। इसके अलावा गोल्डबर्ग स्कॉट स्टाइनर, बुकर टी, ब्रेट हार्ट और ट्रिपल एच के खिलाफ हार चुके हैं। पांचों बार गोल्डबर्ग किसी और के दखल के चलते हारे।
 
विज्ञापन

WWE में 173 मैच लगातार जीतने वाले गोल्डबर्ग सें जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

11 of 11
गोल्डबर्ग - फोटो : WWE
झूठ है 173-0 का रिकॉर्ड
विरोधियों को तबाह करने के अलावा गोल्डबर्ग को उनके "173-0 के अपराजित स्ट्रीक" के लिए जाना जाता है। इसका अंत केविन नैश ने किया। रैसलमेनिया में अंडरटेकर के स्ट्रीक के साथ रैसलिंग जगत में गोल्डबर्ग की स्ट्रीक लोकप्रिय है। हालांकि 173-0 को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है। गोल्डबर्ग के कुछ पुराने दोस्त और रैसलिंग जर्नलिस्ट ने भी ये बात कबूली है। क्रिस जेरिको ने कहा है कि "असली मैचों की संख्या इस बनावटी आंकड़े के आस-पास भी नहीं है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें