फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

Mon, 01 Aug 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
किसी भी बड़े आयोजन में उसके मैस्कट यानि शुभंकर का बड़े मायने होते हैं। मैस्कट न सिर्फ ‘गुड लक’ के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि किसी भी इवेंट का मैस्कट आयोजन स्थान की पहचान से भी जुड़ा होता है।
विज्ञापन

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

2 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
इसी तरह रियो ओलंपिक खेलों का भी अपना एक मैसकट है। 2016 के शुभंकर का नाम है विनिसियश (VINICIUS)
इसका नाम ब्राजील के महान संगीतकार विनिसियश डे मोराए के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

3 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
इसमें ब्राजील के कई जानवरों को शामिल किया गया है। इसके डिजाइन के लिए पॉप कल्चर, वीडियो गेम कैरेक्टर और एनिमेटिड कैरेक्टर्स से प्रेरणा ली गई है। इसे ब्राजील की समृद्ध संस्कृति और जनता की जिंदादिली का प्रतीक माना जा रहा है।

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

4 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
इसका डिजाइन तैयार किया है मशहूर एनिमेशन स्टूडियों बर्डो (Birdo) ने। इसके अलावा इस स्टूडियो ने पैराओलंपिक खेलों के मैस्कट ‘टॉम’ का भी डिजाइन किया है।
विज्ञापन

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

5 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
इसका चेहरा बिल्ली जैसा है, हाथ पक्षी जैसे और पुंछ छिपकली जैसी है, जो ब्राजील के घने जंगलों के जानवरों को प्रतीक है।
विज्ञापन

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

6 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : Instagram
मैस्कट तैयार करने के लिए 2012 से प्रक्रिया शुरु हो गई थी और कई बड़ी कंपनियों ने इसमें इसका टेंडर पाने की कोशिश की।
विज्ञापन

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

7 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : Instagram
मगर अगस्त 2012 में एक स्वतंत्र निर्णायक दल ने बर्डो स्टूडियो को फाइनल किया और नवंबर 2014 में दोनों खेलों के मैस्कट का अनावरण किया गया।

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

8 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : Instagram
इनका नाम रखने के लिए जनता से सुझाव मांगे गए थे। जनता के वोटों ने ‘विनिसियश’ और ‘टॉम’ के नाम पर मुहर लगाई। इसके अलावा ‘ओबा’ और ‘इबा’ तथा ‘टिबा टुकी’ और ‘एस्क्विंडिम’ के नाम सुझाए गए थे।

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

9 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
विनिसियश और टॉम के पक्ष में कुल 44% वोट पड़े और करीब सवा तीन लाख लोगों ने वोट किया।
विज्ञापन

काफी रंगीन है रियो ओलंपिका का मैस्कट

10 of 10
रियो शुभंकर - फोटो : instagram
पहली बार ये मैस्कट रियो के एक स्कूल में नजर आए जहां ओलंपिक के लिए युवा प्रतिभाओं को निखारा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें