प्रोफेशनल बाइक और कार रेसिंग के दर्जनों खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई की अलीशा अब्दुल्लाह अपनी उपलब्धियों के अलावा खूबसूरती को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। रेसिंग ट्रैक पर हवाओं से बातें करने वाली अलीशा ने हाल ही अंग्रेजी वेबसाइट मिड-डे से बड़े पर्दे को लेकर खास बातचीत की।
विज्ञापन
2 of 5
Alisha Abdullah
अलीशा ने बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की दीवानी हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के पर्दे पर शाहरुख खान के साथ किसी बाइक रेस में हिस्सा लेना उनका सपना है।
विज्ञापन
3 of 5
vijay and allu arjun
जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख के अलावा क्या कोई और भी स्टार है जिनके साथ आप स्क्रीन पर दिखना चाहेंगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'शाहरुख के अलावा तेलुगु अभिनेता अल्लु अर्जुन और तमिल कलाकार विजय के साथ वह जरूर काम करना चाहेंगी।'
4 of 5
SRK
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए शाहरुख खान पर्दे पर किसी भगवान से कम नहीं हैं। अगर मुझे मौका मिले तो मैं इन तीनों के साथ कॉफी पर जरूर जाना चाहूंगी। अगर बाइक रेसिंग पर कोई फिल्म बने तो मैं जरूर चाहूंगी कि मुझे शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिले।'
अपनी खूबसूरती को लेकर अलीशा ने कहा, 'एक एथलीट का खूबसूरत दिखना, उसकी उपलब्धियों में चार चांद लगाने जैसा है। एक बार जब आप लोकप्रिय हो जाते हैं तो फैंस आपकी कामयाबी के साथ-साथ इन चीजों पर भी काफी गौर करते हैं।'