राजधानी रियो 31वें ओलंपिक की भव्य मेजबानी के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। अभी रियो बहुत व्यस्त शहर हो गया है क्योंकि दुनियाभर के खिलाड़ी और पर्यटक अब वहां पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से पहले वहां अभी उद्घाटन समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उद्घाटन की तैयारियों से जुड़ी 8 बेहद दिलचस्प बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
Rio 2016
- फोटो : Getty
रियो ओलंपिक खेलों का उद्घाटन भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। भारत और ब्राजील के बीच साढ़े 8 घंटे यानी 8:30 घंटे का अंतर है। भारतीय स्टैंडर्ड टाइम (आईएसटी) ब्राजील से साढ़े 8 घंटे आगे है।
विज्ञापन
3 of 9
Rio 2016
- फोटो : Getty
उद्घाटन समारोह रियो के मशहूर स्टेडियम माराकाना स्टेडियम में होगा जहां 2014 में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था।
4 of 9
Rio 2016
- फोटो : Getty
रियो के माराकाना स्टेडियम में 78 हजार से ज्यादा दर्शक बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Rio 2016
- फोटो : Getty
उद्घाटन समारोह का प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्क करेगा, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगा। हॉटस्टार पर भी यह कार्यक्रम दिखेगा।
विज्ञापन
6 of 9
Rio 2016
- फोटो : Getty
उद्घाटन समारोह में कुल 207 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Rio 2016
- फोटो : Getty
कार्यक्रम के दौरान टीम परेड में सबसे पहले ग्रीस की टीम आएगी। भारत की ओर से इस उद्घाटन समारोह में कुल 95 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। 207 टीमों में एक टीम रिफ्यूजी ओलंपिक एथलीट (आरओए) भी शामिल है।
8 of 9
Rio 2016
- फोटो : Getty
मेजबान ब्राजील की टीम उद्घाटन समारोह के दौरान टीम परेड में सबसे अंत में हिस्सा लेगी। ओलंपिक मशाल महान फुटबॉलर पेले प्रज्जवलित करेंगे।
उद्घाटन समारोह में दुनियाभर के करीब 100 राष्ट्राध्यक्षों के आने की संभावना है। इस लिस्ट में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदो और इटली के प्रधानमंत्री माट्टो रेंजी प्रमुख नाम शामिल है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम को करीब 900 मिलियन दर्शक देखेंगे।