फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमन रेंस अकेले नहीं, अंडरटेकर की पत्नी समेत WWE के इन पांच सुपरस्टार्स को भी हो चुका है कैंसर

Fri, 26 Oct 2018 04:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने खुद को कैंसर होने की जानकारी देते हुए फैंस को गहरा झटका दिया था। डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस बड़े सितारे ने बताया था कि वह पिछले 11 साल से लियूकीमिया बीमारी से लड़ रहे हैं। जिसके बाद उम्मीद जताई गई कि वह किसी दिन दोबारा रिंग में लौटेंगे।

इस गंभीर बीमारी के चलते रेंस ने अपना यूनिवर्सल खिताब तक त्याग दिया। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं जब किसी रेसलिंग दुनिया का कोई सितारा ऐसी गंभीर बीमारी से लड़ रहा हो। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे पहलवानों पर जिन्होंने कैंसर होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और दोबारा जोरदार वापसी की।
विज्ञापन

जिम डग्गन

2 of 6
जिम डग्गन, 1988 के सबसे पहले रॉयल रंबल विजेता थे। सात सितंबर 1998 को उन्होंने खुद को कैंसर होने की जानकारी देकर दुनिया को हिला दिया था।

शुक्र था कि इस गंभीर बीमारी का पता उन्हें शुरू में ही चल गया, जिसके बाद प्री-मेच्योर स्टेज में ही बिमा कीमोथैरेपी के उनका इलाज हुआ और छह माह के भीतर ही उन्होंने दोबारा रिंग में वापसी की। 
विज्ञापन

3 of 6

जैय गोवीन:

गोवीन को डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहले एक पैर वाले (विकलांगता) पहलवान के रूप में जाना जाता है। ब्रॉक लेसनर द्वारा की गई उनकी पिटाई आज भी लोगों को कंपकंपा देती है। बावजूद इसके गोवीन के संघर्ष की कहानी अपने आप में एक मिसाल है।

बचपन में ही कैंसर हो जाने के बाद उन्हें अपनी एक टांग गंवानी पड़ी। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक प्रो-रेसलर बन डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी चमक बिखेरी।
 

4 of 6

क्रिस ट्रैविस:

युवावस्था में ही दुनिया को अलविदा कहने वाले ट्रैविस ने बेहद कम उम्र में ही रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम कमाया। 2014 में पेट के कैंसर के बाद उनका करियर ग्राफ धड़ाम से नीचे गिर गया।

सीएम पंक, क्रिस जेरिको, विलियम रीगल जैसे कुछ रेसलर्स ने ट्रैविस के इलाज के लिए फंड इकट्ठा करने की भी कोशिश की थी। 2015 में बीमारी से उबरने के बाद उन्होंने वापसी की जरूर कोशिशें की। लेकिन आखिरकार 31 मार्च 2016 को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

5 of 6

मिशेल मैकूल:

अंडरटेकर ने जून 2010 में मिशेल मैकूल नाम की महिला से तीसरी शादी की। जो खुद भी एक रेसलर हैं। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका जन्म 12 अगस्त 2011 को हुआ था। 

2016 में मिशेल को स्कीन कैंसर का पता लगा। दो बार की विश्व विजेता मिशेल ने इसके बाद हिम्मत नहीं हारी और सात साल बाद साल की शुरुआत में वीमेंस रॉयल रंबल से एख बार फिर रिंग में वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

जैक रायडर की गिनती डब्ल्यूडब्ल्यूई में एक योद्धा के रूप में की जाती है। रायडर को युवावस्था में ही पैर में कैंसर हुआ था। जो बाद में बढ़ता हुआ फेफड़ों तक जा पहुंचा। मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को रेसलिंग मेनिया में बड़े मुकाम तक पहुंचाया।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें