फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryna Sabalenka Engagement: सबालेंका ने पार्टनर जॉर्जियस से की सगाई, रोमांटिक तस्वीरें की साझा

Thu, 05 Mar 2026 06:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने अपने पार्टनर जॉर्जियस फ्रांगुलिस के साथ सगाई कर ली है। सबालेंका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी।
विज्ञापन
1 of 4
सबालेंका-फ्रांगुलिस - फोटो : georgiosfrangulis (instagram)
दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने अपने पार्टनर जॉर्जियस फ्रांगुलिस के साथ सगाई कर ली है। सबालेंका ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। वीडियो में फ्रांगुलिस एक बेहद रोमांटिक माहौल में सबालेंका को प्रपोज करते नजर आए। इस निजी समारोह में उन्होंने सबालेंका को डायमंड रिंग पहनाई। यह पल सबालेंका के लिए काफी भावुक रहा और उन्होंने खुशी-खुशी सगाई स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

2 of 4
सबालेंका-फ्रांगुलिस - फोटो : georgiosfrangulis (instagram)
रोमांटिक अंदाज में फ्रांगुलिस ने किया प्रपोज
जैसे ही यह खबर सामने आई, टेनिस जगत से बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई खिलाड़ियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर इस कपल को शुभकामनाएं दीं। सबालेंका और फ्रांगुलिस के रिश्ते की चर्चा मई 2024 में सार्वजनिक हुई थी। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते रहे। जनवरी में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के दौरान जीत के बाद सबालेंका ने मजाकिया अंदाज में कहा था, धन्यवाद मेरे बॉयफ्रेंड को… उम्मीद है जल्द ही मैं तुम्हें कुछ और कहूंगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
सबालेंका-फ्रांगुलिस - फोटो : georgiosfrangulis (instagram)
कौन हैं सबालेंका के मंगेतर?
फ्रांगुलिस मशहूर हेल्दी फूड ब्रांड Oakberry के फाउंडर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर सबालेंका को सपोर्ट करते दिखाई देते हैं। पिछले साल यूएस ओपन जीतने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, मैं न्यूयॉर्क की क्वीन से प्यार करता हूं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सबालेंका-फ्रांगुलिस - फोटो : georgiosfrangulis (instagram)
2026 में सबालेंका का प्रदर्शन
2026 की शुरुआत में सबालेंका ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें एलेना रिबाकिना के खिलाफ तीन सेटों के रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब सबालेंका की नजरें फ्रेंच ओपन पर टिकी हैं, जहां वह पिछले साल भी फाइनल तक पहुंची थीं। इस बार वह खिताब जीतकर अपने सीजन को और शानदार बनाना चाहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें